बिहार-टाटानगर रेल यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें: रोलिंग ब्लॉक के कारण बक्सर एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें प्रभावित
दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में चल रहे संरक्षा कार्यों के कारण बिहार और टाटानगर के बीच चलने वाली कई ट्रेनें प्रभावित हुई हैं।

बक्सर-टाटानगर एक्सप्रेस सहित अन्य ट्रेनों में देरी और आंशिक रद्दीकरण के चलते यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।
HighLights
आद्रा मंडल में संरक्षा कार्यों से ट्रेन परिचालन प्रभावित।
बक्सर-टाटानगर एक्सप्रेस 45-60 मिनट तक देरी से चलेगी।
मेमू और हटिया-खड़गपुर एक्सप्रेस भी री-शेड्यूल/रद्द।
जासं, जमशेदपुर। बिहार से टाटानगर आने-जाने वाले रेल यात्रियों के लिए परेशानी बढ़ाने वाली खबर है। दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में चल रहे अधोसंरचना विकास और संरक्षा कार्यों (रोलिंग ब्लॉक) के कारण ट्रेनों के परिचालन पर असर पड़ा है।
शॉर्ट टर्मिनेटेड रहेंगी और री-शेड्यूल होंगी ये ट्रेनें
- मेमू ट्रेन का आंशिक रद होना: ट्रेन संख्या 68056/68060 (टाटानगर-आसनसोल-बड़ाभूम) मेमू 27, 29 और 31 अक्टूबर को टाटानगर से केवल आद्रा तक ही संचालित होगी। आद्रा और आसनसोल के बीच इस ट्रेन का परिचालन रद्द रहेगा।
- हटिया-खड़गपुर एक्सप्रेस: ट्रेन संख्या 18036 (हटिया-खड़गपुर एक्सप्रेस) को 31 अक्टूबर तक हटिया से 120 मिनट की देरी से (री-शेड्यूल) चलाया जाएगा।
- खड़गपुर-हटिया एक्सप्रेस: ट्रेन संख्या 18035 (खड़गपुर-हटिया एक्सप्रेस) को 29 अक्टूबर को खड़गपुर से 60 मिनट री-शेड्यूल किया गया है।