Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बिष्टुपुर समेत झारखंड के 13 प्रधान डाकघरों में आधार सेवाओं का समय बढ़ा, सुबह 7 से शाम 5 बजे तक सुविधा

    Updated: Tue, 09 Jun 2026 07:14 PM (IST)

    झारखंड के 13 प्रधान डाकघरों, जिसमें बिष्टुपुर भी शामिल है, में आधार सेवाओं का समय सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक बढ़ा दिया गया है। यह विस्तार नौकरीपेशा, छ ...और पढ़ें

    झारखंड के 13 प्रधान डाकघरों में आधार सेवाओं का समय बढ़ा।

    झारखंड के 13 प्रधान डाकघरों में आधार सेवाओं का समय बढ़ा।

    जागरण संवाददाता, जमशेदपुर। आधार कार्ड बनवाने या उसमें सुधार कराने के लिए अब आम जनता को लंबी कतारों और समय की कमी से नहीं जूझना पड़ेगा। झारखंड डाक परिमंडल ने जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित प्रधान डाकघर समेत राज्य के सभी 13 प्रधान डाकघरों (एचओ) में आधार सेवाओं का समय बढ़ा दिया है।

    इन केंद्रों पर अब सुबह सात बजे से लेकर शाम पांच बजे तक लगातार आधार से जुड़े सभी कार्य किए जाएंगे। चीफ पोस्टमास्टर जनरल संजीव रंजन ने मंगलवार को इस नई व्यवस्था की आधिकारिक घोषणा की। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

    नई व्यवस्था के तहत अब लोग बिष्टुपुर डाकघर में नया आधार बनवाने के साथ-साथ नाम, पता, जन्मतिथि या मोबाइल नंबर में सुधार आसानी से करवा सकेंगे। समय के इस विस्तार से विशेष रूप से नौकरीपेशा वर्ग, स्कूल-कालेज जाने वाले छात्रों, महिलाओं और दूर-दराज के ग्रामीण इलाकों से आने वाले लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।

    अब वे अपने काम के घंटों को प्रभावित किए बिना सुबह या शाम के वक्त अपना आधार अपडेट करा सकते हैं। डाक विभाग ने स्पष्ट किया है कि जन सुविधाओं को और सुलभ बनाने के लिए जल्द ही यह विस्तारित सेवा झारखंड के 13 अन्य मुख्य डाकघरों (एमडीजी) में भी शुरू की जाएगी। इस कदम से आधार संबंधी कार्यों में और अधिक तेजी, सुगमता व पारदर्शिता आएगी।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- टाटा मोटर्स के ग्लोबल ट्रांसफॉर्मेशन का केंद्र बनेगा जमशेदपुर प्लांट, हाइड्रोजन ट्रक और नई तकनीक पर फोकस

    यह भी पढ़ें- 'जिंदगी की टिमटिमाती लालटेन और आखिरी इच्छा', शिवानंद तिवारी की भावुक पोस्ट ने रुलाया; बोले- पटना से ज्यादा जमशेदपुर में सुकून