Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jharkhand Vidhansabha Chunav में 30 सीटों पर ताल ठोकेगी ये पार्टी, झारखंड को तीसरा विकल्‍प देने का किया दावा

    Updated: Wed, 19 Jun 2024 07:34 PM (IST)

    Jharkhand Assembly Election 2024 भाजमो के संरक्षक और जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने बुधवार को रांची में कोर कमेटी की बैठक में जानकारी देते हुए ...और पढ़ें

    रांची में भाजमो की कोर कमेटी की बैठक में भाग लेते सरयू राय व अन्य।
    रांची में भाजमो की कोर कमेटी की बैठक में भाग लेते सरयू राय व अन्य।

    HighLights

    1. हर विधानसभा में पांच-पांच बेदाग उम्मीदवारों की सूची तैयार करनी चाहिए: आशीष शीतल मुंडा
    2. मोर्चा के उपाध्यक्ष पी एन सिंह ने कहा- हर बार का चुनाव कुछ नया सिखा कर जाता है
    3. 'झारखंड की जनता भारतीय जनतंत्र मोर्चा और सरयू राय को आशा भरी निगाहों से देख रही है'

    जागरण संवाददाता, जमशेदपुर। झारखंड विंधानसभा चुनाव में भारतीय जनतंत्र मोर्चा (भाजमो) अपनी ताकत दिखाने को तैयार है। मोर्चा कम से कम 30 सीटों पर चुनाव लड़ेगा और राज्य की जनता को तीसरा विकल्प देने का दावा किया है।

    यह जानकारी भाजमो के संरक्षक और जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने बुधवार को रांची में कोर कमेटी की बैठक में दी। राय ने राज्य सरकार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार और विपक्ष दोनों ही जनभावना से खिलवाड़ कर रहे हैं।

    उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि शराब और खनन घोटाला 2015 से ही चल रहा है, और उस समय के लोगों को संवैधानिक पद दिए जा रहे हैं।

    सरयू राय ने कहा, झारखंड का हर जिम्मेदार नागरिक जानता है कि इस सरकार पर भ्रष्टाचार के छींटे हैं। स्थानीय नीति, रोजगार और आरक्षण जैसे मुद्दों को लेकर जनता को बेवकूफ बनाया जा रहा है।

    उन्होंने आगे कहा कि शराब घोटाला और खनन घोटाला 2015 से ही चल रहा है। कई मामलों में चार्जशीट में 2015 से अब तक का जिक्र है, पर उस समय के लोगों को संवैधानिक पद दिए जा रहे हैं।

    भाजमो चुनाव में स्थानीय मुद्दों पर फोकस करेगा

    सरयू राय ने कहा कि भाजमो के पदाधिकारी 15 जुलाई से 15 अगस्त तक प्रदेश के सभी नगरपालिका/ विधानसभा क्षेत्रों का भ्रमण करेंगे और लोगों के फीडबैक के आधार पर प्रदेश स्तर का घोषणा पत्र तैयार करेंगे।

    उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव स्थानीय मुद्दों पर केंद्रित होगा, इसलिए हम लोग जिलावार घोषणा पत्र भी तैयार करेंगे। यह सुनिश्चित करने के लिए कि सामान्य लोगों की समस्याओं को उचित स्थान मिले।

    भाजमो के केंद्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी ने कहा कि रांची लोकसभा क्षेत्र में प्रधानमंत्री और गृहमंत्री के अलावा नौ केंद्रीय मंत्री तथा कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों को चुनाव प्रचार करना पड़ा। इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि रांची लोकसभा क्षेत्र में चुनाव कैसे हुए थे।

    उन्होंने कहा कि आज की तारीख में हमारे कार्यकर्ताओं में विधानसभा चुनाव के लिए जोश-खरोश तो है ही, दम और खम भी है। झारखंड की जनता भारतीय जनतंत्र मोर्चा और सरयू राय को आशा भरी निगाहों से देख रही है।

    खबरें और भी

    मोर्चा के उपाध्यक्ष पी एन सिंह ने कहा कि हर बार का चुनाव कुछ नया सिखा कर जाता है। धर्मेंद्र तिवारी जब लोकसभा का चुनाव रांची से लड़ रहे थे तब मैंने बहुत करीब से दो प्रचलित धाराओं के बीच तीसरे धारा को उभरते देखा था। यह तीसरी धारा भारतीय जनतंत्र मोर्चा है।

    केंद्रीय महासचिव आशीष शीतल मुंडा ने सुझाव दिया कि हर विधानसभा में पांच-पांच बेदाग उम्मीदवारों की सूची तैयार करनी चाहिए। उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि सभी जिलों में जिला सम्मेलन आयोजित कर संगठन का विस्तार करना उचित होगा।

    डोरंडा में संपन्न कोर कमेटी की बैठक में केंद्रीय उपाध्यक्ष पी एन सिंह, मुकेश पांडे, केंद्रीय महासचिव आशीष शीतल मुंडा, संजीव आचार्य, केंद्रीय सचिव सोमेन दत्ता, मनोज सिंह के साथ सभी जिला अध्यक्ष मौजूद थे। स्वागत भाषण रांची के जिलाध्यक्ष अशोक ठाकुर तथा धन्यवाद ज्ञापन व्यापार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सुशील कुमार ने किया।

    यह भी पढ़ें - 

    झारखंड में 'खेला' कर पाएगी BJP? 32 सीटों पर रहेगा फोकस; शिवराज और हिमंत के कंधों पर जिम्मेदारी

    Jharkhand Politics: 'भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने बाहर से गुंडे मंगाकर...', JMM के कद्दावर नेता का बड़ा आरोप