यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Jharkhand Crime News: आपसी विवाद में खूनी खेल! पति ने पत्नी को मारी गोली; घटना के बाद आरोपी फरार
झारखंड के जमशेदपुर में आपसी विवाद में पति ने पत्नी को गोली मार दी जिससे गंभीर रूप से जख्मी हो गई। वहीं घटना के बाद आरोपित भाग निकला। फिलहाल इलाज के लि ...और पढ़ें

HighLights
- घायल को एमजीएम अस्पताल में दाखिल कराया गया
- महिला से पुलिस ने पूछताछ कर मामले की जानकारी ली
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर। जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र रामदेव बागान निवासी करण सिंह ने आपसी विवाद में पत्नी अमनदीप कौर उर्फ कोमल पर फायरिंग कर दी, जो उसके पैर को जख्मी करते हुए आरपार हो गई। घटना के बाद आरोपित भाग निकला।
घायल को एमजीएम अस्पताल में दाखिल कराया गया। सूचना पर सिटी डीएसपी सुधीर कुमार घटनास्थल और एमजीएम अस्पताल पहुंचे। महिला से पूछताछ कर मामले की जानकारी ली। बताया जा रहा है कि फायरिंग करने वाला आरोपित अपराधी पूरन चौधरी का सहयोगी है और आपराधिक मामलों में वह जेल भी जा चुका है।
गोलमुरी थाना में उसके विरुद्ध जानलेवा हमले की प्राथमिकी दर्ज है। आर्म्स एक्ट के भी मामले दर्ज है। सिटी डीएसपी ने बताया कि मामला पति-पत्नी के बीच विवाद का है।
क्या है पूरा मामला