Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    जोड़ा से टाटा आ रही बस बेकाबू होकर पलटी, 13 यात्री हुए घायल, बचाने की आड़ में कुछ लोगों ने की लूटपाट

    By Jagran NewsEdited By: Arijita Sen
    Updated: Tue, 17 Oct 2023 01:26 PM (GMT+05:30)

    पश्चिमी सिंहभूम के जोड़ा से टाटा आ रही सवारी बस अचानक से दुर्घटनाग्रस्‍त हो गई। यह बस कुदादा खालसा ढाबा के समीप खेती में अनियंत्रित होकर पलटी। बस में ...और पढ़ें

    जोड़ा से टाटा आ रही बस पलटी, 16 घायल।
    जोड़ा से टाटा आ रही बस पलटी, 16 घायल।

    जागरण संवाददाता, जमशेदपुर। पश्चिमी सिंहभूम के जोड़ा से टाटा आ रही सवारी बस कुदादा खालसा ढाबा के समीप खेती में अनियंत्रित होकर पलटी। प्रिंस नामक बस में करीब 60 से 70 यात्री सवार थे। इस दुर्घटना में 13 लोगों के घायल होने की सूचना है।

    तेज रफ्तार के कारण हुई दुर्घटना

    पुलिस प्रशासन ने सभी को प्राथमिक उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। ज्यादा चोटिल छह लोगों को बेहतर इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया है। जबकि 7 लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद छोड़ दिया गया। दुर्घटना का कारण तेज रफ्तार बताया जा रहा है।

    यह भी पढ़ें: रेल हादसों से हो रही थी अकाल मृत्‍यु, काल को टालने के लिए भक्‍तों ने लिया देवी मां का सहारा, जानें बंदखारो दुर्गा पूजा का किस्‍सा

    घायलों को बचाने की आड़ में सामान ले भागे लोग

    बस पलटी होते ही स्थानीय लोगों के साथ-साथ पुलिस प्रशासन ने घायलों को बाहर निकाला। कुछ घायलों का कहना है कि उनका सामान उन्हें नहीं मिल रहा है।

    घायलों का आरोप है की कई लोग बचाने की आड़ में सामान लेकर भाग निकले। कुछ लोग पूजा देखने के लिए अपने रिश्तेदार के यहां आ रहे थे, तो कोई किसी और काम से। 

    बस चालक में सफाई में कही यह बात

    बस खेती में गिरने के चलते कई लोग कीचड़ में फंस गए थे। किसी के हाथ में चोट लगी है, तो किसी के सर में। बस चालक को पुलिस पकड़कर सुंदर नगर थाना ले गई है। 

    घायलों में अनुरोध, लखन हेंब्रम, बुदाली तिउ, सीमा तिउ, देव शंकर देवगन, बुधराम हेंब्रम, श्यामल मुंडाई, सुनीता मंडल, अभिनव मंडल, कृति श्री मंडल इत्‍यादि शामिल हैं।

    बस चालक का कहना है कि विपरीत दिशा से आ रहे एक वाहन को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर बस खेती में पलट गई।

    यह भी पढ़ें: आचार संहिता उल्लंघन मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को राहत, हाई कोर्ट ने पीड़क कार्रवाई पर लगाई रोक