यहां गायों को गोद लेते हैं कारोबारी: चाकुलिया की गौशाला में 500 व्यवसायियों ने पेश की सेवा की अनूठी मिसाल
चाकुलिया की गोलोक धाम गौशाला में गोवंश को गोद लेने का अभियान चल रहा है, जिसमें जमशेदपुर के 500 से अधिक व्यवसायियों ने गो-सेवा का संकल्प लिया है। यह गौ ...और पढ़ें

चाकुलिया स्थित गोलोक धाम गौशाला में आयोजित कार्यक्रम में दैनिक जागरण अखबार पढ़तीं युवतियां।
HighLights
जमशेदपुर के 500 व्यवसायी गो-सेवा से जुड़े।
चाकुलिया गौशाला में 23,000 से अधिक गोवंश।
बीएसएफ द्वारा बचाए गए गोवंश को आश्रय।
व्यवसायियों ने उठाया गोवंश को गोद लेने का बीड़ा
राजेश अग्रवाल के नेतृत्व में गौशाला पहुंचे व्यवसायी वर्ग ने यहां की व्यवस्था और निस्वार्थ सेवा को देख गहरी संतुष्टि व्यक्त की। भ्रमण के दौरान अधिकांश व्यवसायियों ने एक-एक गोवंश को गोद लेने तथा उसका मासिक खर्च वहन करने की घोषणा की।
बीएसएफ द्वारा बचाए गए गोवंश का सहारा है 'गोलोक धाम'
80 एकड़ में फैला गो-सेवा का विशाल साम्राज्य
समाज के हर वर्ग से सहभागी बनने की अपील
कार्यक्रम के दौरान राजेश अग्रवाल ने कहा कि वे न केवल स्वयं निरंतर सहयोग करेंगे, बल्कि समाज के अन्य लोगों को भी इस पुनीत कार्य से जोड़ने के लिए प्रेरित करेंगे। डॉ. शालिनी मिश्रा ने समाज के प्रबुद्ध वर्ग से अपील की कि वे गोलोक धाम के इस अभियान का हिस्सा बनें ताकि कोई भी गोवंश लावारिस या कत्लखानों की ओर न जाए।