Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    चाकुलिया चुनाव: अध्यक्ष पद के लिए एयरकंडीशनर, छड़ी, चूड़ियां और टॉर्च के बीच होगा मुकाबला

    Updated: Sat, 07 Feb 2026 10:37 PM (IST)

    चाकुलिया नगर पंचायत चुनाव के लिए शनिवार को अध्यक्ष और वार्ड पार्षद उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न आवंटित किए गए। निर्वाचन पदाधिकारियों की देखरेख में हुई इ ...और पढ़ें

    चाकुलिया प्रखंड कार्यालय स्थित सभागार में चुनाव चिह़न

    चाकुलिया प्रखंड कार्यालय स्थित सभागार में चुनाव चिह़न

    HighLights

    1. अध्यक्ष और वार्ड पार्षद उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न आवंटित किए गए।

    2. चंदना मुर्मू को एयरकंडीशनर, शिलावती टुडू को छड़ी मिली।

    3. प्रचार शुरू, आचार संहिता पालन का निर्देश दिया गया।

    जागरण संसू, चाकुलिया। चाकुलिया नगर पंचायत चुनाव की सरगर्मियां तेज हो गई हैं। शनिवार को प्रखंड कार्यालय स्थित सभागार में निर्वाचन पदाधिकारियों की उपस्थिति में अध्यक्ष और वार्ड पार्षद पद के उम्मीदवारों के बीच चुनाव चिह्नों का आवंटन कर दिया गया। 
     

    वरिष्ठ अधिकारियों की देखरेख में हुई प्रक्रिया 

    इस प्रक्रिया के साथ ही अब प्रत्याशी अपने-अपने चुनाव चिह्नों के साथ मतदाताओं के बीच जाकर प्रचार प्रसार शुरू कर सकेंगे। चुनाव चिह्न आवंटन की प्रक्रिया सामान्य प्रेक्षक विष्णु देव कच्छप, व्यय प्रेक्षक सुजीत कुमार और अध्यक्ष पद के निर्वाचन पदाधिकारी सह घाटशिला एसडीओ सुनील चंद्र की देखरेख में संपन्न हुई। 
     
    वार्ड पार्षद पद के लिए निर्वाचन पदाधिकारी चाकुलिया बीडीओ आरती मुंडा और बहरागोड़ा बीडीओ केशव भारती मौजूद थे। राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के तहत वर्णमाला के अनुसार सभी 40 प्रत्याशियों को चिह्न उपलब्ध कराए गए। 

    अध्यक्ष पद के लिए चुनावी मैदान में चार चेहरे 

    नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के लिए चार महिला प्रत्याशी मैदान में हैं, जिन्हें निम्नलिखित चिह्न आवंटित किए गए हैं: 

    •     चंदना मुर्मू: एयरकंडीशनर
    •     शिलावती टुडू: छड़ी
    •     संध्या रानी सरदार: चूड़ियां
    •     सोमवारी सोरेन: बैटरी टॉर्च 

    वार्डों का समीकरण: 36 पार्षद उम्मीदवार मैदान में 

    9 वार्डों में पार्षद पद के लिए कुल 36 उम्मीदवारों के बीच मुकाबला है। मुख्य रूप से अलमारी, बेबी वॉकर, बल्ला, मोतियों का हार और साइकिल पंप जैसे चुनाव चिह्न प्रत्याशियों को मिले हैं। 

    •     वार्ड 1 और 2: यहां 5-5 प्रत्याशी आमने-सामने हैं।
    •     वार्ड 11: सबसे अधिक मुकाबला यहां देखने को मिल रहा है, जहां 5 महिला उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रही हैं।
    •     वार्ड 6 और 9: यहां सीधा मुकाबला (2-2 प्रत्याशी) देखने को मिलेगा। 

    निर्वाचन आयोग के निर्देशों का पालन अनिवार्य 

    चिह्न आवंटन के बाद पदाधिकारियों ने सभी उम्मीदवारों को आदर्श चुनाव आचार संहिता का पाठ पढ़ाया। व्यय प्रेक्षक ने चुनावी खर्च का ब्योरा सही ढंग से रखने और निर्धारित सीमा के भीतर रहने का निर्देश दिया। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि किसी भी तरह के नियम उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।