Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'मैं हेमंत पार्ट-2 हूं, गांव से चलेगी सरकार...' जनता के बीच गरजे मुख्‍यमंत्री चंपई, बोले- सोरेन के नक्‍शेकदम पर चलूंगा

    Updated: Fri, 09 Feb 2024 04:46 PM (IST)

    झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी योजना अबुआ आवास योजना की दूसरी कड़ी राज्य के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने जमशेदपुर से शुरू की। इस दौरान उन्‍होंने कहा कि वह ...और पढ़ें

    जमशेदपुर में जनता के बीच मुख्‍यमंत्री चंपई सोरेन।
    जमशेदपुर में जनता के बीच मुख्‍यमंत्री चंपई सोरेन।

    HighLights

    1. बिष्टुपुर स्थित गोपाल मैदान में मुख्‍यमंत्री चंपई सोरेन का कार्यक्रम।
    2. कार्यक्रम में अबुआ आवास के लगभग 25000 लाभुकों को प्रथम चरण की पहले किस्त दी गई।
    3. बटन दबाकर डीबीटी के माध्यम से लाभुकों के खाते में 74 करोड़ 48 लाख 10 हजार रुपये हस्तांतरित।

    जागरण संवाददाता, जमशेदपुर। झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी योजना 'अबुआ आवास योजना' की दूसरी कड़ी राज्य के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने जमशेदपुर से शुरू की। इस पूरे कार्यक्रम में हेमंत सोरेन ही छाए रहे। विधायकों के बाद मंत्री सत्यानंद भोक्ता के बाद और स्वयं मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने भी युवा हृदय सम्राट कहते हुए पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का गुणगान किया।

    उन्होंने कहा की हां मैं हेमंत पार्ट 2 हूं और हेमंत सरकार की सोच को अंतिम व्यक्ति तक ले जाऊंगा। हेमंत बाबू ने जो भी कल्याणकारी योजना शुरू की है, उसे पूरा करना मेरी प्राथमिकता है। बिष्टुपुर स्थित गोपाल मैदान में कोल्हान प्रमंडल स्तरीय कार्यक्रम में लगभग 25000 लाभुकों को प्रथम चरण की पहले किस्त दी गई। मुख्यमंत्री ने बटन दबाकर डीबीटी के माध्यम से लाभुकों के खाते में 74 करोड़ 48 लाख 10 हजार रुपये हस्तांतरित किए।

    कार्यक्रम को मंत्री सत्यानंद भोक्ता, विधायक सोनाराम सिंकू, सविता महतो, मंगल कालिंदी, संजीब सरदार, समीर महंती, दशरथ गागराई, निरल पुरती, दीपक बरुआ, बन्ना गुप्ता व जोबा माझी ने क्रमशः संबोधित किया। सभी ने अपने संबोधन में विपक्ष को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि हेमंत बाबू आज भले ही हमारे बीच नहीं है, लेकिन वे बहुत जल्द हमारे साथ आएंगे। तब तक 8 महीने में हम हेमंत बाबू की सोच को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाएंगे।

    यह भी पढ़ें: अब चंद दिन और... इस दिन होगी चंपई कैबिनेट की बैठक, बजट सत्र की तिथियों के निर्धारण समेत कई निर्णय होंगे

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: इसलिए लोगों की जरूरतों को समझेंगे चंपई... राज्‍यपाल ने कर दी नए मुख्‍यमंत्री की तारीफ, JSSC पेपर लीक पर कर दी बड़ी बात