Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    जमशेदपुर में कांग्रेस कार्यकर्ता पर कुल्हाड़ी से हमला, आरोपियों की तलाश में छापामारी

    Updated: Sun, 12 Jul 2026 01:11 AM (IST)

    जमशेदपुर के कदमा में आपसी कहासुनी के बाद कांग्रेस कार्यकर्ता भोलू चौधरी पर कुल्हाड़ी से हमला किया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। ...और पढ़ें

    एआई द्वारा जेनरेट इमेज।

    एआई द्वारा जेनरेट इमेज।

    HighLights

    1. कांग्रेस कार्यकर्ता भोलू चौधरी पर कुल्हाड़ी से हमला।

    2. जमशेदपुर के कदमा में आपसी कहासुनी के बाद घटना।

    3. आरोपी इमरान और जाविद की तलाश में पुलिस।

    जागरण संवाददाता, जमशेदपुर। कदमा थाना क्षेत्र के रानीकुदर में शनिवार रात आपसी कहासुनी के बाद कांग्रेस कार्यकर्ता भोलू चौधरी पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया गया।

    हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना रात करीब 9.30 बजे की बताई जा रही है। घायल को तत्काल इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे कदमा थाना लाया गया।

    आपसी विवाद के दौरान कदमा निवासी इमरान और जाविद पर भोलू चौधरी पर कुल्हाड़ी से हमला करने का आरोप है। हमले में भोलू चौधरी को गंभीर चोटें आई हैं। घटना के बाद इलाके में कुछ समय के लिए तनाव का माहौल बन गया।

    स्थानीय लोगों का कहना है कि आरोपित इमरान और जाविद के खिलाफ पूर्व में भी मारपीट और उपद्रव की शिकायतें सामने आती रही हैं।

    दोनों के वांछित होने की भी चर्चा है। हालांकि पुलिस ने इस संबंध में आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। घटना की सूचना मिलते ही कदमा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

    पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है तथा आरोपितों की तलाश में छापेमारी की जा रही है। कदमा थाना में देर रात तक लोगों की भीड़ लगी रही।

    यह भी पढ़ें- साली की शादी तय होने से नाराज था जीजा, गिरिडीह में बरात आने से पहले कर डाला दूल्हे का मर्डर