Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    खत्म हुआ इंतजार! जुलाई से शुरू हो जाएगा पारडीह-बालीगुमा फ्लाई ओवर का निर्माण, फोरलेन से शहर को जाम से निजात

    Updated: Fri, 17 May 2024 10:18 AM (IST)

    Jamshedpur Flyover News जमशेदपुरवासियों के लिए खुशखबरी है। पारडीह-बालीगुमा फ्लाई ओवर को बनाने का काम जुलाई से शुरू हो जाएगा। यह जानकारी एनएचएआई टाटा- ...और पढ़ें

    जुलाई से शुरू हो जाएगा पारडीह-बालीगुमा फ्लाई ओवर का निर्माण
    जुलाई से शुरू हो जाएगा पारडीह-बालीगुमा फ्लाई ओवर का निर्माण

    HighLights

    1. एचजी इंफ्रा इंजीनियरिंग को फ्लाई ओवर बनाने की जिम्‍मेदारी
    2. पारडीह कालीमंदिर से डिमना चौक बालीगुमा के बीच चार लाइन फ्लाईओवर का निर्माण
    3. 30 महीने में बनकर पूरा फ्लाई ओवर

    जागरण संवाददाता, जमशेदपुर। Jamshedpur Flyover : जमशेदपुर वासियों के लिए बहुप्रतीक्षित पारडीह-बालीगुमा फ्लाई ओवर का निर्माण कार्य जुलाई माह से शुरू हो जाएगा। यह जानकारी एनएचएआई टाटा-रांची के प्रोजेक्ट डायरेक्टर विजय कुमार ने बताया कि जुलाई माह से निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।

    फोर लेन फ्लाईओवर का होगा निर्माण

    उन्होंने बताया कि कुछ अड़चन है जिसे इसी बीच दूर कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि एचजी इंफ्रा इंजीनियरिंग को फ्लाई ओवर निर्माण परियोजना के लिए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) द्वारा सबसे कम बोली लगाने वाला एल-वन घोषित किया गया है।

    इतने करोड़ रुपये का आएगा खर्च

    इस योजना के तहत 241.940 किमी से 251.961 किमी (लंबाई 10.021 किमी) तक एनएच-33 (नया एनएच-18) के जमशेदपुर खंड पर पारडीह कालीमंदिर से डिमना चौक बालीगुमा के बीच चार लाइन फ्लाईओवर का निर्माण किया जाएगा।

    उन्होंने बताया कि एनएचएआई की परियोजना की अनुमानित लागत 690.05 करोड़ रुपये है। परियोजना की निर्माण अवधि 30 माह का है। इस फ्लाईओवर के निर्माण से शहर को आने वाले 50 सालों के लिए जाम से मुक्ति मिलेगी। 

     पढ़ें:

    शादी में जरूर आना... न्‍योता संग खास प्रत्याशी को वोट देने की भी अपील, पढ़ें आचार संहिता उल्‍लंघन के अजब-गजब मामले

    क्‍या खाए आम आदमी? गर्मी के साथ सब्जियों का भी चढ़ा पारा, मार्केट में इनके ताजा भाव जान उड़ जाएंगे होश

    खबरें और भी