Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    खड़गपुर में सब्जी की टोकरियों के पीछे छिपा रखी थीं 9 गाएं, गश्त के दौरान दासपुर पुलिस ने पीछा कर दबोचा

    Updated: Thu, 06 Aug 2026 05:39 PM (IST)

    दासपुर पुलिस ने सब्जियों की आड़ में की जा रही गो-तस्करी का पर्दाफाश किया, जिसमें एक पिकअप वैन से 9 गायें बरामद हुईं। एक आरोपी को गिरफ्तार कर घाटाल कोर ...और पढ़ें

    पुलिस ने एक पिकअप वैन से 9 गायों को सुरक्षित बरामद करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

    पुलिस ने एक पिकअप वैन से 9 गायों को सुरक्षित बरामद करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

    HighLights

    1. दासपुर पुलिस ने गो-तस्करी का बड़ा मामला उजागर किया।

    2. एक आरोपी गिरफ्तार, 3 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया।

    संवाद सूत्र, खड़गपुर। पश्चिम मेदिनीपुर जिले की दासपुर थाना पुलिस ने सब्जियों की आड़ में की जा रही कथित गो-तस्करी के एक बड़े मामले का पर्दाफाश किया है। 
     
    पुलिस ने एक पिकअप वैन से 9 गायों को सुरक्षित बरामद करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। बरामद गायों को फिलहाल दासपुर थाना परिसर में रखा गया है, जहां पुलिसकर्मी उनके चारे-पानी और स्वास्थ्य की देखभाल कर रहे हैं।
     

    गश्त के दौरान पीछा कर दबोचा 

    पुलिस के अनुसार, देर रात गश्त के दौरान एक संदिग्ध पिकअप वैन को रोकने का इशारा किया गया, लेकिन चालक पुलिस को देखकर वाहन तेज रफ्तार में भगाने लगा। 
     
    पुलिस टीम ने पीछा कर पिरतला इलाके में वाहन को घेरकर रोक लिया। जब वैन की तलाशी ली गई तो आगे सब्जियों की टोकरियां सजाकर रखी गई थीं। 
     
    जबकि उनके ठीक पीछे बेहद बेरहमी से रस्सियों से बांधकर 9 गायों को ठूंस-ठूंस कर रखा गया था। वाहन चालक के पास गायों के परिवहन से संबंधित कोई वैध दस्तावेज नहीं थे।
     

    घाटाल कोर्ट ने भेजा 3 दिन की पुलिस हिरासत में 

    गिरफ्तार आरोपी की पहचान पश्चिम मेदिनीपुर जिले के प्रचेंगुरा गांव निवासी आंगार खान के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को घाटाल अदालत में पेश किया। 
     
    जहां से उसे 3 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर इस गिरोह के सरगना और अन्य सदस्यों का पता लगाने में जुटी है।
     

    बागनान ले जाई जा रही थीं गाएं 

    प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गायों को दासपुर के कलमीजोड़ क्षेत्र से उठाया गया था। पुलिस को चकमा देने के लिए गाड़ी के आगे सब्जियों की टोकरियां रखी गई थीं। 
     
    योजना के मुताबिक, इस खेप को घाटाल-पांशकुड़ा मार्ग से गौरा, पांशकुड़ा और कोलाघाट होते हुए बागनान ले जाया जा रहा था। हालांकि, गश्ती दल को देखकर चालक ने गाड़ी को घाटाल की तरफ मोड़ने की कोशिश की और पकड़ा गया।


    जिला पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि बागनान के आगे इन गायों को कहां और किस मकसद से भेजा जाना था, इसकी गहन जांच की जा रही है। जल्द ही सभी गायों को किसी सुरक्षित सरकारी गोशाला में स्थानांतरित कर दिया जाएगा।