Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'इन्हें सत्ता का घमंड हो गया है' दिल्ली CM अरविंद केजरीवाल का भाजपा पर निशाना

    Updated: Tue, 21 May 2024 07:19 PM (IST)

    अरविंद केजरीवाल मंगलवार को झारखंड दौरे पर पहुंचे। इस दौरान जमशेदपुर में इंडी गठबंधन की जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा पर जमकर निशाना स ...और पढ़ें

    'इन्हें सत्ता का घमंड हो गया है' दिल्ली CM अरविंद केजरीवाल का भाजपा पर निशाना (फोटो- एक्स)
    'इन्हें सत्ता का घमंड हो गया है' दिल्ली CM अरविंद केजरीवाल का भाजपा पर निशाना (फोटो- एक्स)

    HighLights

    1. राष्ट्रपति को राम मंदिर के उद्घाटन में नहीं बुलाया- CM केजरीवाल
    2. भगवान जगन्नाथ पूरी कायनात के देवता हैं- अरविंद केजरीवाल

    डिजिटल डेस्क, जमशेदपुर। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल मंगलवार को झारखंड दौरे पर पहुंचे। इस दौरान जमशेदपुर में इंडी गठबंधन की जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति को राम मंदिर के उद्घाटन में नहीं बुलाया क्योंकि वह आदिवासी हैं।

    उन्होंने यह भी कहा कि आपका इतना अपमान करते हैं मोदी जी। आपको राम मंदिर में नहीं बुलाते और आपके नेता को जेल में डाल देते हैं। अभी भी अगर चुप रहोगे तो ऐसे ही दमन होता रहेगा। CM केजरीवाल ने जनता से की अपील की कि इस बार इनके अहंकार को तोड़ना होगा।

    वहीं, संबित पात्रा के वायरल बयान पर अरविंद केजरीवाल ने कहा कि भगवान जगन्नाथ पूरी कायनात के देवता माने जाते हैं। यह लोग कहते हैं, जो राम को लाए हैं, हम उनको लाएंगे। अरे ये राम को नहीं लाए, बल्कि हमें भगवान राम और जगन्नाथ इस दुनिया में लाएं है।

    ये भी पढ़ें-

    Arvind Kejariwal : 'बजरंगबली की कृपा से बेल...', अरविंद केजरीवाल का दावा, 'मर्दानी' से कर दी कल्पना सोरेन की तुलना

    'दिल से... हेमंत वी मिस यू', अरविंद केजरीवाल ने झारखंड के पूर्व CM पर लुटाया प्यार

    खबरें और भी