यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 07, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Jharkhand News: धालभूमगढ़ में रामनवमी ध्वज उखाड़ने के दौरान मांस मिलने से भक्तों में आक्रोश, एनएच 18 किया जाम
पूर्वी सिंहभूम जिला के धालभूमगढ़ के नरसिंहगढ़ हनुमान वाटिका मंदिर में हनुमान जी के झंडे को उखाड़ने के दौरान मांस फेंके जाने की घटना सामने आई है। इस घट ...और पढ़ें

HighLights
- धालभूमगढ़ में पुलिस प्रशासन हुई अलर्ट, मामले की जांच शुरू
- धालभूमगढ़ में रविवार को निकला था रामनवमी का जुलूस
जागरण संवाददाता, घाटशिला। रामनवमी के दूसरे दिन पूर्वी सिंहभूम जिला के धालभूमगढ़ के नरसिंहगढ़ हनुमान वाटिका मंदिर के पास लगाए गए हनुमान जी के झंडे को उखाड़ने व मांस फेंके जाने से क्षेत्र में आक्रोश बढ़ गया। धालभूम गढ़ में बीते कल ही रामनवमी का जुलूस पूरे हर्षौल्लास के साथ निकला था।
दल-बल के साथ पहुंची पुलिस
जुलूस के अगले दिन इस प्रकार की घटना से भक्तों में आक्रोश देखा गया। गुस्साए लोगों ने धालभूम गढ़ में नेशनल हाईवे 18 को जाम कर दिया।
धालभूमगढ़ और नरसिंहगढ़ हाट बाजार को बंद कर दिया गया। मामले की सूचना पर धालभूम गढ़ के थाना प्रभारी अमीर हमजा दल-बल के साथ पहुंचे और मामले की जांच की।
पहले भी हो चुकी है ऐसी घटना
बता की इससे पहले भी नरसिंहगढ़ हनुमान वाटिका मंदिर परिसर में मांस फेंके जाने के बाद क्षेत्र में काफी बवाल मचा था। अब दोबारा इस प्रकार के घटना से लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है।
12 बजे के बाद खुला जाम
जाम लगभग 12:10 बजे खत्म हुआ। दो से ढाई घंटे तक जाम लगा था। ग्रामीण एसपी, एसडीओ, एसडीपीओ ने आक्रोशित लोगों संग वार्ता की। वार्ता में दोषियों पर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया गया। इसके बाद जाम हटा लिया गया। सुबह लगभग साढ़े नौ बजे के आसपास जाम लगाया गया था।
लोगों को हुई परेशानी
सुबह लगभग साढ़े नौ बजे से नेशनल हाईवे 18 जाम रहने के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना भी करना पड़ा। इस दौरान दफ्तर या अन्य जरूरी काम से जाने वाले लोग घंटों जाम में फंसे रहे। 12 बजे के बाद जाम खुल गया।