विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चोर पर भारी पड़ा घर का कुत्ता, जमशेदपुर में आधी रात बाइक चुराने घुसे बदमाश को काटा; मंसूबों पर फेरा पानी

Published: Fri, 06 Nov 2026 05:58 PM (IST)

जमशेदपुर के गम्हारकोचा गांव में एक कुत्ते ने बाइक चोरी करने आए चोर पर हमला कर उसे पकड़वाया।

एआई द्वारा जेनरेट इमेज।

एआई द्वारा जेनरेट इमेज।

HighLights

  1. वफादार कुत्ते ने घर में घुसे बाइक चोर पर हमला किया।

  2. कुत्ते की मुस्तैदी से बाइक चोरी होने से बच गई।

  3. ग्रामीणों ने चोर को रंगेहाथ पकड़कर पुलिस के हवाले किया।

संवाद सूत्र, पोटका। चोर बाइक चुराने घर में घुसा, लेकिन उसे शायद इस बात का अंदाजा नहीं था कि घर का पहरेदार कुत्ता उसकी चोरी की योजना पर पानी फेर देगा।

कुत्ते की वफादारी और मुस्तैदी से न केवल बाइक चोरी होने से बच गई, बल्कि चोर भी ग्रामीणों के हत्थे चढ़ गया। घटना कोवाली थाना क्षेत्र के तेतला पोड़ा पंचायत अंतर्गत गम्हारकोचा गांव की है।

पीड़ित जवाहर लाल सरदार ने बताया कि घर के अंदर बाइक खड़ी थी। शुक्रवार की रात करीब एक बजे एक व्यक्ति घर में रखी बाइक चोरी करने का प्रयास कर रहा था।

jamshedpur crime news

पकड़ा गया चोर। (जागरण)

इसी दौरान घर में मौजूद कुत्ते ने चोर पर हमला कर दिया। कुत्ते के भौंकने और हमले से घर के लोगों की नींद खुल गई। इसके बाद ग्रामीण भी मौके पर जुट गए और चोर को रंगेहाथ पकड़ लिया।

ग्रामीणों ने तत्काल कोवाली थाना पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपित को हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए थाने ले गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

इस घटना के बाद गांव में कुत्ते की वफादारी की चर्चा हो रही है। जिस बाइक को चोर चोरी करने पहुंचा था, उसी बाइक का पहरेदार बनकर कुत्ते ने मालिक की संपत्ति बचा ली।

यह भी पढ़ें- जमशेदपुर से मध्य प्रदेश तक फैला था मानव तस्करी का जाल: नाबालिग को बेचकर कराई जबरन शादी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।