Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    झारखंड के 48 नगर निकायों में अगस्त में चुनाव, जिला निर्वाचन पदाधिकारियों को मतदाता सूची तैयार करने का निर्देश

    By Jagran NewsEdited By: Arijita Sen
    Updated: Wed, 07 Jun 2023 09:54 AM (IST)

    झारखंड में जमशेदपुर के सभी 48 नगर निकायों में चुनाव कराने के लिए संबंधित जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्तों को पत्र लिखा गया है। जिले में तीन नगर न ...और पढ़ें

    झारखंड के 48 नगर निकायों में अगस्त में चुनाव।
    झारखंड के 48 नगर निकायों में अगस्त में चुनाव।

    मनोज सिंह, जमशेदपुरl झारखंड के सभी 48 नगर निकायों में चुनाव कराने के लिए संबंधित जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्तों को पत्र लिखा गया है। राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से जिला निर्वाचन पदाधिकारी को निर्देश दिए हैं कि 10 जुलाई तक नगर निकायों की अंतिम मतदाता सूची उपलब्ध कराएं। इसी से संभावना जताई जा रही है कि अगस्त, 2023 में सरकार नगर निकाय का चुनाव संपन्न करा लेगी।

    जिले में तीन नगर निकाय में होगा चुनाव

    राज्य निर्वाचन आयोग का पत्र मिलते ही पूर्वी सिंहभूम की जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त विजया जाधव ने नगर निकाय निर्वाचन पदाधिकारी अभिषेक कुमार को नगरपालिका आम निर्वाचन 2023 के निर्वाचन के लिए मतदाता सूची की तैयारी के साथ ही निर्वाचन आयोग के निर्देश का अनुपालन कराने को कहा है। इस संबंध में अभिषेक कुमार ने बताया कि जिले में तीन नगर निकाय मानगो, जुगसलाई व चाकुलिया में चुनाव कराना है।

    जुगसलाई में 41 साल बाद व मानगो में पहली बार होगा चुनाव

    यदि नगर निकाय का चुनाव होता है तो जुगसलाई में 41 साल बाद व मानगो में पहली बार चुनाव होगा। जुगसलाई नगर परिषद और मानगो नगर निगम का गठन चार साल पूर्व हुआ था। इससे पहले 1982 में जब जुगसलाई नगरपालिका थी, तब चुनाव हुआ था। साथ ही चाकुलिया नगर पंचायत में भी चुनाव होना है।

    चाकुलिया नगर पंचायत का चुनाव 2010 से होता आ रहा है, पर गठन के बाद मानगो नगर निगम व जुगसलाई नगर परिषद का चुनाव अभी तक नहीं हो पाया है। मानगो नगर निगम में 36 व जुगसलाई नगर परिषद में 22 वार्ड का गठन किया गया है।

    खबरें और भी

    पूर्वी सिंहभूम में नगर निकाय निर्वाचन पदाधिकारी अभिषेक कुमार ने बताया, राज्य निर्वाचन आयोग से मतदाता सूची का विखंडीकरण करने के निर्देश मिले हैं। इस संबंध में पूर्वी सिंहभूम जिले में तीन नगर निकाय मानगो नगर निगम, जुगसलाई नगर परिषद व चाकुलिया नगर परिषद में चुनाव कराना है। इसके लिए मानगो, जुगसलाई व चाकुलिया से संबंधित अंचलाधिकारी व नगर निकाय के कार्यपालक पदाधिकारी को मतदाता सूची का विखंडीकरण को लेकर पत्र लिखा जा रहा है। 

    फैक्ट फाइल

    • क्षेत्रवार मतदाता सूची का विखंडीकरण-पांच जून से 17 जून तक।
    • मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशन-19 जून, 2023 तक।
    • दावा व आपत्ति प्राप्त करना-एक जुलाई, 2023 तक।
    • दावा व आपत्ति का निराकरण- 6 जुलाई, 2023।
    • मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन- 6 जुलाई, 2023 l
    • तैयार मतदाता सूची आयोग को देना- 10 जुलाई, 2023।