विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 23, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jamshedpur: औद्योगिक क्षेत्र के लार्ज सेक्टर में अचानक चलने लगा बुलडोजर, 2 दर्जन दुकानों को किया गया ध्वस्त

Published: Fri, 23 May 2025 05:04 PM (IST)

गम्हरिया में जियाडा ने औद्योगिक क्षेत्र के लार्ज सेक्टर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान दो दर्जन से अधिक ...और पढ़ें

करीब दो दर्जन दुकानों को किया गया ध्वस्त। (जागरण)
करीब दो दर्जन दुकानों को किया गया ध्वस्त। (जागरण)

HighLights

  1. औद्योगिक क्षेत्र से जियाडा ने हटाया अतिक्रमण
  2. लगभग दो दर्जन दुकानें ध्वस्त
  3. भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया विरोध

संवाद सहयोगी, गम्हरिया। जियाडा द्वारा चलाये जा रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत गुरुवार को गम्हरिया थाना अंतर्गत औद्योगिक क्षेत्र के लार्ज सेक्टर में अभियान चलाया गया।

इस दौरान गम्हरिया थाना मोड़ से ऊषा मोड़ और औद्योगिक क्षेत्र में जियाडा की जमीन पर बने दर्जनों अस्थाई दुकान व झोपड़ीनुमा होटलों को हटाया गया।

पूर्व निर्धारित अभियान की तिथि को लेकर जियाडा की टीम बुलडोजर लेकर सुबह ही गम्हरिया थाना मोड़ पहुंच गई थी। टीम को देखते ही कई दुकानदार स्वतः अतिक्रमण हटाना शुरू कर दिया।

करीब चार घंटा बाद दोपहर को टीम ने अभियान शुरू करते हुए बुलडोजर चलाकर करीब दो दर्जन झोपड़ीनुमा दुकानों को ध्वस्त कर दिया।

अभियान के दौरान किसी प्रकार की अप्रिय घटना से बचने के लिए पुलिस प्रशासन की टीम भी मौके पर मौजूद रही। इससे पूर्व भी बीते मंगलवार को जियाडा द्वारा औद्योगिक क्षेत्र गम्हरिया में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया था।

किंतु उस समय स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा इस पर आपत्ति व्यक्त की गई थी। भाजपा नेता दुर्गा सिंह मुंडा, विनय महतो व रंजीत महतो के नेतृत्व में इस अभियान का विरोध करते हुए पहले औद्योगिक क्षेत्र के दुकानदारों को पुनर्वासित करने की मांग की गई थी।

उक्त विरोध के बाद अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम को वापस लौटना पड़ा था। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओ ने बताया कि औद्योगिक क्षेत्र में झोपड़ीनुमा दुकानें कर गरीब लोग अपने परिवार का भरण पोषण कर रहे हैं।

इन दुकानों को हटाए जाने से उनके समक्ष बेरोजगारी की स्थिति उत्पन्न हो जाएगी। अतः जियाडा को पहले इनके बसाने की पहले व्यवस्था करनी चाहिए।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।