यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
बिन बाप की बेटी से शादी का झांसा देकर किया यौन शोषण, प्रेमिका ने खुद को आग लगाकर दी जान; फरार BSF जवान गिरफ्तार
Jamshedpur Crime News बीएसएफ जवान भोला द्वारा यौन शोषण से तंग आकर प्रेमिका ने आरोपी बीएसएफ जवान के घर के पास ही खुद को आग के हवाले कर आत्महत्या कर ली ...और पढ़ें

HighLights
- प्रेमिका ने बीएसएफ जवान के घर के पास ही की थी आत्महत्या
- मृतका की भाभी ने थाने में दर्ज कराई थी जवान के खिलाफ शिकायत
- पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बीएसएफ जवान को गिरफ्तार कर जेल भेजा
जागरण संवाददाता, आदित्यपुर। आदित्यपुर पुलिस ने प्रेमिका को आत्महत्या के लिए उकसाने एवं शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने के आरोपी फरार चल रहे बीएसएफ जवान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
यह घटना आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत साल्डीह बस्ती मंटू मैदान के पास बीते 18 जनवरी को बीएसएफ जवान भोला मुदी उर्फ़ सैम के यौन शोषण प्रताड़ना से तंग आकर प्रेमिका ने आरोपी बीएसएफ जवान के घर के पास ही खुद को आग के हवाले कर आत्महत्या कर ली थी।
इस घटना के बाद से आरोपी बीएसएफ जवान भोला मुदी उर्फ सैम फरार चल रहा था। मामले को लेकर मृत युवती की भाभी ने आदित्यपुर थाने में आरोपी प्रेमी बीएसएफ जवान के विरुद्ध शिकायत दर्ज कराई थी। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बीएसएफ जवान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
गौरतलब है कि मृत युवती सोनी कुमारी के माता एवं पिता की मृत्यु पहले ही हो गई थी और वह अपने घर में अकेले रह रही थी। इस बीच पड़ोस में रहने वाले बीएसएफ जवान ने शादी का झांसा देकर उसके साथ यौन शोषण किया था।
यह भी पढ़ें -