Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jamshedpur Crime News: जमशेदपुर शहर में एक बार फिर फायरिंग, बाल-बाल बचे गोविंदपुर के व्यापारी

    Updated: Mon, 18 Nov 2024 02:09 PM (IST)

    जमशेदपुर (Jamshedpur News) में एक बार फिर फायरिंग की घटना हुई है। गोविंदपुर थाना क्षेत्र में बाइक सवार तीन अपराधियों ने प्रकाश नगर निवासी नवीन सिंह के ...और पढ़ें

    व्यापारी के घर के बाहर अपराधियों ने की हवाई फायरिंग। प्रतीकात्मक तस्वीर
    व्यापारी के घर के बाहर अपराधियों ने की हवाई फायरिंग। प्रतीकात्मक तस्वीर

    जागरण संवाददाता, जमशेदपुर। शहर में फायरिंग की घटनाएं आए दिन बढ़ती जा रही हैं। ताजा मामला गोविंदपुर थाना क्षेत्र का है। यहां बाइक से आए तीन अपराधियों ने प्रकाश नगर निवासी नवीन सिंह के घर के बाहर हवाई फायरिंग की। घटना रविवार रात की है।

    घटना की जानकारी मिलने पर नवीन सिंह ने गोविंदपुर पुलिस को सूचना दी। सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। गोली लोहे के दरवाजे को छेदते हुए दीवार में जा घुसी। मौके से एक खोखा भी बरामद किया गया है।

    दरवाजे के बाहर फायरिंग, दीवार में हुआ छेद

    नवीन सिंह ने बताया कि अपराधी रात 9.30 बजे के करीब बाइक पर सवार होकर आए थे। बाइक पर तीन लोग सवार थे। आते हुए उन्होंने दरवाजे के बाहर फायरिंग की और मौके से फरार हो गए। उन्होंने सोचा कि पटाखा फूटा है। थोड़ी देर बाद उनकी नजर दीवार पर गई, जहां छेद हो गया था।

    बकौल नवीन सिंह घर की तलाशी लेने पर एक खोखा मिला। सीसीटीवी की जांच की तो उसमें अपराधी फायरिंग करते नजर आए।

    सीसीटीवी में नजर आया अपराधी।

    फायरिंग के पीछे क्या कारण?

    नवीन ने यह भी बताया कि उनका आइसक्रीम का कारोबार है। बीते कई दिनों से उनके आइसक्रीम वाहनों से चोरी हो रही थी। दो दिनों पूर्व चोरों को पकड़ लिया था। हालांकि, चोर उनका पुराना स्टाफ ही निकला, इसलिए उसे छोड़ दिया था। संभवतः उन्हीं लोगों ने फायरिंग की होगी। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें- Bettiah News: बेतिया में 36 लोगों को क्यों किया गया गिरफ्तार, बाइकें भी हुईं जब्त; यहां पढ़ें पूरा मामला

    ये भी पढ़ें- Muzaffarpur Crime: मुजफ्फरपुर के साहेबगंज में जमीन कारोबारी का गोली मारकर मर्डर, SIT सुलझाएगी हत्या की गुत्थी