विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 19, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गम्हरिया में कमरे में मिला युवक का खून से लथपथ अधजला शव, कुछ दिन पहले किराए पर लिया था मकान

Published: Sat, 19 Jul 2025 06:22 PM (IST)

जमशेदपुर के गम्हरिया में एक किराए के मकान में राजेश कुमार चौधरी नामक युवक का खून से लथपथ और अधजला ...और पढ़ें

प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर। (जागरण)
प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर। (जागरण)

संवाद सहयोगी, गम्हरिया। आदित्यपुर थाना अंतर्गत गम्हरिया के सतवाहिनी, धीराजगंज में एक मकान से पुलिस ने शनिवार की सुबह खून से लथपथ व अर्धजले एक युवक का शव बरामद किया है।

शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान गिरिडीह निवासी राजेश कुमार चौधरी के रूप में की गई है। बताया गया है कि मृतक बीते सोमवार को ही अपनी पत्नी और बच्चों के साथ धिराजगंज निवासी गोरागों मुखी के मकान में किराए पर रहने आया था।

शनिवार की सुबह उक्त मकान के बन्द कमरे से राजेश कुमार चौधरी का शव बरामद हुआ। मृतक के घर के दरवाजे में बाहर से ताला लगा हुआ था। जबकि उसकी पत्नी और बच्चे गायब थे। घर से दुर्गंध आने के बाद स्थानीय लोगों ने उस दरवाजा को खोला।

जहां अंदर मृतक राजेश चौधरी खून से लथपथ व अधजला पड़ा था। तत्पश्चात बस्ती के लोगों द्वारा इसकी सूचना आदित्यपुर पुलिस और स्थानीय पूर्व पार्षद अभिजीत महतो को दी गई।

मौके पर पहुंची पुलिस

सूचना पर मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी विनोद तिर्की और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी समीर कुमार सवैया ने शव का पंचनामा तैयार कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

एसडीपीओ ने आशंका जताई है कि मृतक की हत्या मंगलवार को की गई है। हत्या के बाद परिवार के सदस्य भी गायब है। बताया गया है कि बीते मंगलवार की रात मृतक का अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद भी हुआ था जिसकी भनक मकान मालिक को भी लगी थी।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ पता चल पाएगा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।