यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 29, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Gharelu Nuskhe : जानें कच्चा जीरा खाने से क्या मिलते हैं पांच फायदे, दूर होती है बजहजमी
Gharelu Nuskhe जीरा पाचनतंत्र को मजबूत बनाता है। यह आयरन व कैल्शियम का मुख्य स्त्रोत है। कच्चा जीरा खाने से न सिर्फ हड्डी मजबूत होता है बल्कि एनीमिया ...और पढ़ें

जमशेदपुर : जीरा एक ऐसा मसाला है जिसका इस्तेमाल हर घर में भोजन में तड़का लगाने में किया जाता है। यह खाने का स्वाद बढ़ाता है ही है साथ ही सेहत को भी इससे कई लाभ मिलते हैं। कुछ लोग जीरे का तड़का लगाते हैं तो कुछ लोग जीरा पाउडर सब्जी में डालते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं जीरे को कच्चा भी खाया भी जाता है।
कच्चा जीरा खाने से सेहत को कई लाभ मिलते हैं। यह आयरन व कैल्शियम को अच्छा स्त्रोत होता है। इसलिए आयुर्वेद में जीरे को इस्तेमाल औषधि के रूप में भी किया जाता है। एमजीएम अस्पताल की डायटीशियन अनु सिन्हा से जानिए कच्चा जीरा खाने के फायदे -
एनीमिया होता है दूर : अधिकतर महिलाओं को एनीमिय की समस्या का सामना करना पड़ता है। एनीमिया यानी शरीर में खून की कमी। जब शरीर में आयरन की कमी हो जाती है तो एनीमिया की समस्या होती है। ऐसे में कच्चे जीरे का सेवन करना फायदेमंद होता है।
हड्डियां होती है मजबूत : बढ़ती उम्र में अधिकतर लोगों को हड्डियों, जोड़ों में दर्द की समस्या से जूझना पड़ता है। हड्डियों की मजबूती के लिए कैल्शियम बहुत जरूरी होता है। कच्चे जीरे में कैल्शियम काफी अधिक मात्रा में होता है।
खबरें और भी
पाचन में करता है मदद : अनहेल्दी फूड्स, इनएक्टिव लाइफस्टाइल की वजह से अधिकतर लोगों की अपच की समस्या से परेशान होना पड़ता है। अगर आप भी इनडाइजेशन या अपच से परेशान है तो कच्चे जीरे का सेवन कर सकते हैं। कच्चा जीरा खाने से पाचन संबंधी विकार, अपच, गैस व पेट फूलने जैसी समस्या दूर हाेती है।
वॉटर रिटेंशन के घरेलू उपाय : शरीर में पानी बढ़ने की समस्या महिलाओं में आम हो गई है। इसे वॉटर रिटेंशन कहा जाता है। वॉटर रिटेंशन की स्थिति में वजन बढ़ता है। शरीर में पानी चढ़नेपर आप कच्चे जीरे का सेवन कर सकते हैं। कच्चा जीराोने से वजन भी नियंत्रित रहता है। यह वॉटररिटेंशन का अच्छा उपाय है।
कच्चे जीरे से बढ़ाए इम्युनिटी : शरीर की इम्युनिटी बढ़ाने के लिए कच्चे जीरे का सेवन किया जा सकता है। सुबह क च्चे जीरे का पानी पीने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। जीरे में इम्यूनोमॉड्यूलेटरी प्रभाव होता है, जो इम्यूनिटी को बढ़ाता है। सर्दी में इम्नुनिटी बढ़ाने के लिए कच्चे जीरा का सेवन लाभप्रद होगा।