Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 01, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ghatshila News: घाटशिला में 60 यात्रियों से भरी बस पलटी, NH-18 पर मची चीख-पुकार; पिकनिक मनाने जा रहे थे सभी

    Updated: Wed, 01 Jan 2025 10:44 AM (IST)

    Ghatshila News झारखंड के घाटशिला थाना क्षेत्र में देर रात 60 यात्रियों से पलटी एक बस अचानक पलट गई। बस पलटने के बाद चीख-पुकार मच गई। लोग मदद के लिए आवा ...और पढ़ें

    घाटशिला में सुबह-सुबह पलटी बस (जागरण फोटो)
    घाटशिला में सुबह-सुबह पलटी बस (जागरण फोटो)

    HighLights

    1. घाटशिला में सुबह-सुबह बस पलटी
    2. बस पलटने के बाद मची चीख-पुकार

    जागरण संवाददाता, घाटशिला। Ghatshila News: पूर्वी सिंहभूम जिले के घाटशिला थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे 18 पर काशिदा के समीप बुधवार अहले सुबह हावड़ा से नेतरहाट पिकनिक मनाने जा रहे यात्रियों से भरी बस पलट गई। इस बस में कुल 60 यात्री सवार थे। अहले सुबह अचानक तीन बजे अनियंत्रित बस पलटी। फिर वहां चीख-पुकार मच गई।

    लोग मदद के लिए आवाज लगाने लगे

    लोग मदद के लिए आवाज लगाने लगे। आलम ऐसा था की बगल से पार हो रहे वाहनों के चालक भी सहम उठे। इधर देर रात हाईवे में पेट्रोलिंग की ड्यूटी में लगे घाटशिला थाना प्रभारी मधुसूदन डे को खबर मिलते ही वे तुरंत ही दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। घटनास्थल से ही लोगों ने 108 एम्बुलेंस के लिए फोन लगवाया।

    घाटशिला थाना प्रभारी ने बचाई जान

    लेकिन एम्बुलेंस के आने में हो रही देरी को देखते हुए घाटशिला थाना प्रभारी ने स्वयं पुलिस जवानों के संग घायलों को बड़ी मशक्कत से बस से निकालकर पुलिस वाहन से ही घाटशिला अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया। दुर्घटना के उस समय मानों घायलों की मदद के लिए पुलिस तुरंत ही फरिश्ता बनकर सामने आई।

    जश्न मनाने नेतरहाट जा रहे थे सभी

    बता दे की पश्चिम बंगाल के हावड़ा से 60 लोग एक बस में रांची के नेतरहाट नव वर्ष का जश्न मनाने जा रहे थे। इसी क्रम में ये दुर्घटना हो गई। गनीमत रही की इतने बड़े हादसे में भी सिर्फ 4-5 लोगों को ही चोट लगी। जिनका घाटशिला अनुमंडल अस्पताल में ईलाज करवाया गया।

    खबरें और भी

    पुलिस अब घटना की जांच में लग गई है।