झारखंड में एक ही सड़क का चौथी बार हुआ शिलान्यास, भूमि पूजन करने पहुंचे सांसद-विधायक को ग्रामीणों ने घेरा
घाटशिला में फुलडूंगरी से झाटीझरना तक बनने वाली सड़क का चौथी बार भूमि पूजन हुआ, जिसकी लागत 99 करोड़ रुपये है। इस दौरान टिकरी गांव के ग्रामीणों ने अपनी ...और पढ़ें

सांसद-विधायक को ग्रामीणों ने घेरा
HighLights
फुलडूंगरी-झाटीझरना सड़क का चौथी बार भूमि पूजन।
99 करोड़ की लागत से बनेगी 24.5 किमी लंबी सड़क।
टिकरी गांव के ग्रामीणों ने सांसद-विधायक का रास्ता रोका।
संवाद सहयोगी, घाटशिला। फुलडूंगरी एनएच 18 से बंगाल सीमा झाटीझरना तक बनने वाली सड़क का गुरुवार को संसद विद्युत वरण महतो एवं विधायक सोमेश चंद्र सोरेन ने नारियल फोड़कर भूमि पूजन किया। यह चौथी बार शिलान्यास किया गया।
सबसे पहले केंद्रीय मंत्री ने ऑनलाइन शिलान्यास किया गया था। इसके बाद तत्कालीन विधायक एवं सांसद के द्वारा दो एवं गुरुवार को एक बार फिर वर्तमान विधायक एवं सांसद ने शिलान्यास किया। वजह क्या है यह किसी को नही पता है। लेकिन इस शिलान्यास को लेकर अग्रामीणाों चर्चा है।
2 वर्ष पहले ही होना था सड़क का निर्माण
मौके पर सांसद ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि यह सड़क क्षेत्र के लिए काफी महत्वपूर्ण सड़क है 2 वर्ष पहले ही सड़क का निर्माण होना था कुछ तकनीकी कारणों से निर्माण नहीं हो सका अब भूमि अधिग्रहण से लेकर फॉरेस्ट क्लीयरेंस भी हो गया है।
उन्होंने कहा किया सड़क लगभग 132 करोड़ की लागत से बनना था परंतु बिलो टेंडर डालने के कारण 99 करोड़ों में ही एग्रीमेंट हुआ है।
विधायक ने कहा कि यह सड़क पिता स्व. रामदास सोरेन ने काफी प्रयास कर इस सड़क को बनवाने का प्रस्ताव दिया था। कारण कि क्षेत्र के सबसे महत्वपूर्ण पर्यटन स्थल में एक बुरूडीह डैम, धारागिरी झरना एवं काशीड़ागा का प्रसिद्व शिव मंदिर पर्यटक को आकर्षित करता है। इस संड़क के बन जाने से लोगों का सीधा जुड़ाव अनुमंडल मुख्यालय से होगा।
कब-कब हुआ शिलान्यास
- पहला शिलान्यास मार्च 2024
- दूसरा 21 अगस्त 2024
- तीसरा 20 अगस्त 2024
- चौथ 16 जुलाई 2026
परियोजना पर एक नजर
- सड़क की कुल दूरी 24.5 किलोमीटर
- कुल प्राकल्लित राशि 99 करोड़
- 15 सौ से 2 हजार पेड़ की होगी कटाई
- सड़क का पर कुल 6 पुल का होगा निर्माण
- जगह-जगह गार्डवाल का निर्माण
- कुल वन भूमि 19 हेक्टर
- 5 मौजा का जमीन होगा अधिग्रहण
- शुरुआत में मात्र 4 किलोमीटर बनेगी सड़क
- आरसीडी से होगा सड़क का निर्माण
टिकरी गांव के ग्रामीणों ने विधायक व सांसद का रोका रास्ता
बुरूडीह सड़क से टिकरी गांव जाने वाली जर्जर सड़क बनाने की मांग को लेकर गुरुवार को टिकरी गांव के लोगों ने भूमि पूजन करने जा रहे सांसद व विधायक के काफिला को महिला एवं पुरुषों सड़क पर बैठक कर सड़क निर्माण की मांग करने लगे।
खबरें और भी
ग्रामीणों ने कहा कि पहले सड़क निर्माण कराएं उसके बाद ही भूमि पूजन करने दिया जाएगा। कार्यकर्ताओं द्वारा काफी समझाने के बाद भी ग्रामीण नहीं माने तो बाध्य होकर विधायक सोमेश चंद्र सोरेन एवं सांसद विद्युत वरण महतो ने ग्रामीणों से बात कर शांत कराया।
सांसद ने सड़क निर्माण कर रही ठेका कंपनी को निर्देश दिया कि आज से ही सड़क पर स्लैग डाल कर मरम्मत कराए। इसके बाद ग्रामीण शांत हुए
शिलान्यास के मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष रहे गायब
शिलान्यास समारोह के मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष दूर दूर तक नजर नहीं आए और नहीं भाजपा जिला कमेटी के प्रमुख पदाधिकारी नजर आए। वहीं झामुमो के काफी संख्या में कार्यकर्ता शामिल थे। इस संबंध में भाजपा जिला अध्यक्ष सत्रूा तिवारी से पूछने पर कहा कि सड़क शिलान्यास की जानकारी उन्हें नहीं मिली है। वे इस संबंध में कुछ भी नहीं बता सकते है।