Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    राज्यपाल रघुवर दास के भतीजे की जमकर हुई धुनाई, पुलिस ने बड़ी मशक्कत से बचाई जान, जमकर हुआ हंगामा

    Updated: Mon, 08 Jul 2024 11:51 AM (GMT+05:30)

    ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास के भतीजे और भाजपा नेता कमलेश साहू की लोगों ने पिटाई कर दी। लोगों ने आरोप लगाया कि कमलेश साहू नशे में धुत्त थे और गाली-गलौच ...और पढ़ें

    कमलेश साहू को टीएमएच में भर्ती कराने के बाद अस्पताल के बाहर उमड़ी भीड़। (जागरण फोटो)
    कमलेश साहू को टीएमएच में भर्ती कराने के बाद अस्पताल के बाहर उमड़ी भीड़। (जागरण फोटो)

    HighLights

    1. भालूबासा में भाजपा नेता कमलेश की जमकर पिटाई, टीएमएच में दाखिल
    2. कमलेश साहू पर नशे में होने, पत्थरबाजी और महिलाओं से गलत व्यवहार करने के आरोप
    3. लोगों ने थाने का किया घेराव, सरयू राय भी पहुंचे घटनास्थल पर, पूरी घटना सीसीटीवी में कैद

    जागरण संवाददाता, जमशेदपुर। जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में भाजपा नेता कमलेश साहू की रविवार देर शाम बेरहमी से पिटाई कर दी गई। घटना रविवार देर शाम की है। घायल कमलेश साहू को टीएमएच में दाखिल कराया गया है। बता दें कि कमलेश साहू ओडिशा के राज्यपाल रघुबर दास के भतीजे हैं।

    घटना की सूचना पर डीएसपी भोला प्रसाद सिंह समेत कई अधिकारी मौके पर पहुंचकर कमलेश को अस्पताल में भर्ती कराया। कमलेश साहू ने अपने ऊपर हुए जानलेवा हमले का आरोप जंबो अखाड़ा के ब्रज किशोर उर्फ बंटी सिंह पर लगाया है।

    पूरी घटना सीसीटीवी में कैद है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने भालूबासा में पुलिस बल की तैनाती कर दी है।

    क्या है पूरा मामला?

    मिली जानकारी अनुसार, कमलेश साहू अपने साथियों के साथ जंबो अखाड़ा के ब्रज किशोर के घर की ओर गए थे। वहां कमलेश साहू की ब्रज किशोर सहित अन्य लोगों के साथ गाली-गलौज हुई थी। उस समय दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामले को शांत करा दिया गया था।

    इसके बाद कमलेश साहू कुछ देर बाद दोबारा अपने साथी के साथ पहुंचे, जिसपर विवाद हो गया। लोगों ने कमलेश साहू को लात-घूंसे से मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

    मामले की जानकारी मिलने पर डीएसपी भोला प्रसाद सिंह समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। कमलेश को हेलमेट पहनाकर किसी तरह घटनास्थल से बाहर निकाला गया। इस दौरान स्थानीय लोग पुलिस के साथ भी उलझ गए।

    कमलेश साहू को मौके से ले जाने के बाद ग्रामीण सीतारामडेरा थाने पहुंच गए। ग्रामीण थाने का घेराव करके कमलेश पर कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा करने लगे, देर रात तक चलता रहा।

    ब्रज किशोर ने दर्ज कराई शिकायत

    मामले में ब्रज किशोर उर्फ बंटी सिंह ने थाना में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने आरोप लगाया है कि कमलेश साहू नशे में थे और वह मेरे घर पर आकर गाली-गलौज कर रहे थे। उन्होंने महिलाओं से गलत व्यवहार किया और मारपीट भी की। नशे में होने के कारण घर के पास कई बार जमीन पर गिर गए।

    खबरें और भी

    पत्थरबाजी और महिलाओं का कपड़ा फाड़ने का लगाया आरोप

    ब्रज किशोर ने आरोप लगाया कि कमलेश के साथी दुर्गा यादव और अन्य ने हमारे ऊपर पत्थरबाजी भी की। घटना में परिचित मयूर मुखी उर्फ मुन्ना को पत्थर लगी, जिसके कारण उसका पैर टूट गया। महिलाओं का कपड़ा फाड़ दिया गया।

    कानूनी कार्रवाई करने की मांग की

    ब्रज किशोर ने मांग की कि मामले में कमलेश साहू, दुर्गा यादव, अभिजीत पैगरा समेत अन्य पर कानूनी कार्रवाई की जाए। कमलेश साहू और अन्य ने उन्हें जान माल का खतरा है। अगर मुझे कुछ होता है तो इसके लिए कमलेश साहू और उसके साथी जिम्मेदार होंगे।

    यह भी पढ़ें: 'हेमंत कार्रवाई करें, सरकार को दूंगा समर्थन', इस मामले में सरयू राय ने दिया बड़ा बयान

    Ranchi News: कोयला व्यवसायी पर गोली चलाने वाले चढ़े पुलिस के हत्थे, 1 पिस्टल व बाइक भी बरामद