आत्मनिर्भर भारत की ओर कदम: कम लागत में ज्यादा तांबा निकालने के लिए HCL - NML मिलकर करेंगे रिसर्च
हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड (HCL) ने CSIR-NML, जमशेदपुर के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। इसका उद्देश्य पर्यावरण के अनुकूल और कम लागत में तांबा उत्पादन बढ़ाना है।

जमशेदपुर स्थित एनएमएल के साथ समझौता पत्र पर हस्ताक्षर करते एचसीएल और एनएमएल के पदाधिकारी।
HighLights
कम लागत, कम बर्बादी, पर्यावरण अनुकूल तांबा उत्पादन पर जोर।
यह साझेदारी भारत को तांबा उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाएगी।
तकनीकी नवाचार से बढ़ेगी उत्पादन क्षमता
इस ऐतिहासिक साझेदारी के जरिए दोनों ही प्रतिष्ठित संस्थान अपने-अपने अनुभवों और संसाधनों को साझा करेंगे। एचसीएल जहां दशकों से तांबा खनन और Refining में अपनी महारत रखती है, वहीं सीएसआईआर-एनएमएल धातु विज्ञान (Metallurgy) में वैज्ञानिक अनुसंधान का अग्रणी केंद्र है।
- लागत में कमी: दोनों संस्थान मिलकर ऐसी तकनीकों पर काम करेंगे, जिससे तांबा निकालने की प्रक्रिया में लगने वाले समय और लागत को कम किया जा सके।
- बर्बादी पर रोक: वैज्ञानिक अब ऐसी प्रक्रियाओं पर शोध करेंगे जिससे जमीन से निकलने वाले कच्चे अयस्क (ओर) से अधिकतम मात्रा में शुद्ध तांबा प्राप्त किया जा सके और बर्बादी को न्यूनतम स्तर पर लाया जाए।