विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 10, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jamshedpur News: लगातार बारिश से कई घरों के पानी में डूबने का खतरा, कई परिवार हुए बेघर

Published: Thu, 10 Jul 2025 06:53 PM (IST)

पोटका में भारी बारिश के चलते जलजमाव से मिट्टी के घर गिरने लगे हैं जिससे कई परिवार बेघर हो गए ...और पढ़ें

असंपादित-लगातार बारिश से दो दिनों में 50 से ज्यादा घर गिरे। फाइल फोटो
असंपादित-लगातार बारिश से दो दिनों में 50 से ज्यादा घर गिरे। फाइल फोटो

HighLights

  1. पोटका में भारी बारिश से घर गिरे |
  2. 50 से ज्यादा घर क्षतिग्रस्त |
  3. मुआवजे के लिए सूची बना रही सरकार |

जागरण संवाददाता, पोटका। लगातार भारी बारिश के बाद जल जमाव के कारण अब मिट्टी के घरों के गिरने का सिलसिला जारी हो चुका है। वहीं, पीड़ित परिवारों का अंचल कार्यालय द्वारा सर्वे किया जा रहा है।

अब तक दो दिनों के अंदर 50 से ज्यादा घर को आंशिक या पूर्ण रूप से क्षति पहुंचा है। जिसके कारण कई ऐसे परिवार जो दूसरों के घर में शरण लिए हुए हैं। सारा समान भीग चुका है।

इसके साथ ही, अंचल कार्यालय द्वारा जहां भी घर गिरने की सूचना प्राप्त हो रही है, उन्हें तिरपाल मुहैया कराया जा रहा है।

मगर पोटका के 34 पंचायत में अब तक कितने घरों को आंशिक या पूर्ण रूप से क्षति पहुंची है इसका आकलन अब तक नहीं हो पाया है।

वहीं, पिछले 10 दिनों से हो रही बारिश के कारण अब तक 100 से ज्यादा घरों को नुकसान पहुंचा है। अंचल अधिकारी निकिता बाला ने कहा कि युद्ध स्तर पर कर्मचारियों को सूची तैयार करने के लिए लगाया गया है, ताकि जल्द से जल्द पीड़ित परिवारों को मुआवजा मिल सके।

इसके अलावा, इन लोग अपने घरों का पुनः निर्माण कर सुरक्षित अपने घरों में रह सके। दूसरी ओर झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष सुधीर सोरेन के नेतृत्व में एक टीम द्वारा प्रत्येक गांव का दौरा कर पीड़ित परिवारों का सूचीबद्ध कर अंचल कार्यालय एक उपलब्ध कराया जा रहा है।

क्षतिग्रस्त हुए घरों की सूची

माटकू पंचयत के बाघमारा में पीरु हांसदा, बबलू सरदार और सुबोध दास शामिल हैं। वहीं, कलिकापुर पंचायत के नरेन नामाता, विजय पात्रो शामिल हैं।

इसके अलावा, धीरोल पंचायत के बांगो गांव में गोपाल कर्मकार, ईशान गोप, गणेश गोप और कुलडीहा पंचायत में कालापत्थर, नीमाई पात्रो, फाल्गुनी भकत, नोमोदा भकत, हेमानी दत्ता, राम गोपाल दास, सुबोध दास और आलोती दास शामिल हैं।

पोटका पंचायत के गांव बड़ा भुमरी, रेणुका और बागती पंचायत में हाथीबिंद्या, ग्राम हाथी बिन्दा, बसंती गोप

पंचायत हल्दीपुर पश्चिम के आजाद बस्ती, आपडा सैयद तथा माटकू पंचायत के पिछली में दायमंती पाल, मेनका भकत, अमित मंडल, फाल्गुनी सरदार, मंगली सरदार, कर्म पत्रों, अंबिका सरदार, टूरित सरदार और गंगा सरदार शामिल हैं।

वहीं मनी वाला सरदार, तुसुमानी सरदार, मंजू सरदार, विबेन मंडल, गुश्मा गोप, प्रवासिनी सरदार, निरंजन सरदार, दिलीप मानना, जवाहरलाल सरदार, हेंसड़ा के गुरुवारी सरदार तथा चाकड़ी के संतोष सरदार शामिल हैं।

यह भी पढ़ें- Jharkhand Politics: क्या बदल जाएंगे झारखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष? के. राजू ने सबकुछ कर दिया क्लियर

यह भी पढ़ें- Jharkhand High Court: झारखंड हाई कोर्ट ने रिम्स की नर्सों की सेवा नियमित करने का दिया आदेश

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।