Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jharkhand News: जमशेदपुर संसदीय सीट से झामुमो लड़ेगी या कांग्रेस? हेमंत सोरेन के नेता ने खुद दिया जवाब

    Updated: Sun, 10 Mar 2024 10:42 AM (IST)

    Jharkhand News Today झारखंड की सियासत भी आसान नहीं है। महागठबंधन में कांग्रेस और झामुमो के बीच सीट बंटवारा आसान नहीं लग रहा है। लेकिन इस बार जमशेदपुर ...और पढ़ें

    हेमंत सोरेन और राहुल गांधी (जागरण फोटो)
    हेमंत सोरेन और राहुल गांधी (जागरण फोटो)

    HighLights

    1. जमशेदपुर लोकसभा सीट पर झामुमो ने दावा ठोक दिया है।
    2. इस लोकसभा सीट से पिछली बार चंपई सोरेन ने झामुमो से लड़ा था चुनाव।

    जागरण संवाददाता, जमशेदपुर। Jharkhand Political News Hindi: झारखंड की जमशेदपुर लोकसभा सीट चुनाव के लिहाज से बड़ी सीट मानी जाती है। इस सीट पर कांग्रेस और झामुमो दावा कर रही थी। लेकिन अब मामला झामुमो की तरफ जाता दिख रहा है।

    झामुमो ने जमशेदपुर सीट पर ठोका दावा

    दरअसल, जमशेदपुर (Jamshedpur) संसदीय सीट के लिए झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने अपना दावा ठोक दिया है। कदमा स्थित उलियान भवन में रविवार को झामुमो की जिला समिति की बैठक में उक्त निर्णय लिया गया।

    बैठक में जिला बीस सूत्री क्रियान्वयन समिति के उपाध्यक्ष मोहन कर्मकार, विधायक समीर महन्ती, पुर्व सांसद सुमन महतो, पुर्व मंत्री दुलाल भुईयां, आदित्य प्रधान, आस्तिक महतो, मनोज यादव, शेख बदरूद्दीन, बीरसिह सुरेन, सुनील कुमार महतो, कान्हु सामन्त समेत अन्य मौजूद थे।

    बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया किहा आगामी लोकसभा चुनाव में झामुमो जमशेदपुर लोकसभा सीट से पार्टी चुनाव लड़ेंगी।

    पिछली बार झामुमो से चंपई सोरेन ने अजमाई थी किस्मत, मिली थी हार

    Jamshedpur News: बता दें कि 2019 के लोकसभा सीट पर झामुमो ने वर्तमान सीएम चंपई सोरेन को उतारा था लेकिन उस वक्त उन्हें भाजपा के विद्युत बरन महतो ने लगभग 3 लाख वोट से हरा दिया था। लेकिन इस हार के बावजूद झामुमो कांग्रेस को नजरअंदाज करते हुए एक बार और दावा ठोकने को तैयार है।

    खबरें और भी

    जमशेदपुर लोकसभा सीट का इतिहास पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

    यह भी पढ़ें

    Jharkhand News: झारखंड के 6 नेताओं को मिली Z+ Security, मिलेंगी ये सुविधाएं, एम एस धोनी को दूसरे स्तर की सुरक्षा

    Jharkhand News: क्या झामुमो के 'चक्रव्यूह' में फंस जाएगी BJP ? इन 3 मुद्दों के सहारे दिल्ली पहुंचने का प्लान