विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 19, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

थल सैनिक कैंप की तैयारी में जुटे एनसीसी कैडेट

By JagranEdited By:
Updated: Fri, 19 May 2017 02:09 AM (IST)

ाष्ट्रीय स्तर पर दिल्ली में आयोजित होने वाले थल सैनिक कैंप में जाने हेतु करनडीह स्थित एलबीएसएम कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स तैयारी में जुट गये हैं।

थल सैनिक कैंप की तैयारी में जुटे एनसीसी कैडेट
थल सैनिक कैंप की तैयारी में जुटे एनसीसी कैडेट

जमशेदपुर : राष्ट्रीय स्तर पर दिल्ली में आयोजित होने वाले थल सैनिक कैंप में जाने हेतु करनडीह स्थित एलबीएसएम कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स तैयारी में जुट गये हैं। ये कैडेट सर्वप्रथम 20 मई से रांची के मोरहाबादी मैदान में लगे एनसीसी के दस दिवसीय शिविर में भाग लेंगे। वहां से चयनित होने पर दिल्ली जाएंगे।

इस संबंध में एनसीसी अधिकारी कैप्टन डॉ. आरके चौधरी ने बताया कि कैडेटों को कठिन प्रशिक्षण दिया जा रहा है, ताकि उन्हें आगे कोई कठिनाई न हो। साथ ही उन्होंने बताया कि प्रारंभिक स्तर पर छह एनसीसी कैडेंट्स का चयन किया गया है। कैडेट विजय बेसरा, विकास मुर्मू, बाबू लाल मांडी, सुबदा हांसदा, गीता सोरेन एवं प्रीति कुंकल को इस शिविर के लिए चयनित किया गया है।