Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पूर्वी सिंहभूम के बहरागोड़ा में सेना ने निष्क्रिय किए दो शक्तिशाली बम, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस

    Updated: Wed, 25 Mar 2026 02:18 PM (IST)

    पूर्वी सिंहभूम के बहरागोड़ा में स्वर्णरेखा नदी किनारे मिले दो शक्तिशाली बमों को भारतीय सेना ने सफलतापूर्वक निष्क्रिय कर दिया। सेना के विशेषज्ञों ने सु ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, बहरागोड़ा। पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत पानीपाड़ा स्थित स्वर्णरेखा नदी के किनारे मिले दो शक्तिशाली बमों को भारतीय सेना की टीम ने सूझ-बूझ और सावधानी के साथ बुधवार को सफलतापूर्वक निष्क्रिय कर दिया।

    सेना के विशेषज्ञों ने पहले सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करते हुए आसपास के लोगों को लगभग एक किलोमीटर की दूरी पर सुरक्षित स्थान पर रहने का निर्देश दिया।

    दोनों बम को डेटोनेटर के जरिए किया निष्क्रिय

    इसके बाद सेना की टीम ने पहले बम को दोपहर 12:22 बजे तथा दूसरे बम को 1:22 बजे डेटोनेटर के माध्यम से नियंत्रित तरीके से विस्फोट कर निष्क्रिय किया। पूरी प्रक्रिया के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।

    Bobm

    बम निष्क्रिय होने के बाद क्षेत्र के ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। स्थानीय ग्रामीणों ने भारतीय सेना की टीम के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनका धन्यवाद किया।

    यह भी पढ़ें- Jharkhand Vidhan Sabha की बढ़ेंगी सीटें, 2029 के चुनाव में दिखेगा बड़ा राजनीतिक बदलाव

    यह भी पढ़ें- झारखंड सरकार जेल सुधारों पर खर्च करेगी 120 करोड़ रुपए, देवघर-लातेहार सहित 5 जिलों में नए कारागृह का होगा निर्माण