Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 23, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jharkhand: इधर जयराम महतो विधानसभा सत्र में व्यस्त, उधर JLKM के 10 बड़े नेताओं के पास पहुंचा नोटिस; ये है वजह

    Updated: Sun, 23 Mar 2025 04:57 PM (IST)

    नीमडीह प्रखंड के लावा गांव में मनमोहन मिनरल कंपनी के गेट पर हंगामा और मुख्य सड़क में गड्ढा खोदने के मामले में पुलिस ने जेएलकेएम के केंद्रीय सचिव गोपेश ...और पढ़ें

    झारखंड के डुमरी विधायक जयराम महतो। फाइल फ़ोटो
    झारखंड के डुमरी विधायक जयराम महतो। फाइल फ़ोटो

    HighLights

    1. पुलिस प्रशासन करेगी सख्त कार्रवाई
    2. अभिभावकों व ग्रामीणों में नाराजगी फैली

    संवाद सहयोगी, नीमडीह। नीमडीह प्रखंड अंतर्गत लावा गांव में स्थित मनमोहन मिनरल कंपनी के गेट पर हंगामा एवं मुख्य सड़क में गड्ढा खोदने के मामले में जेएलकेएम के केंद्रीय सचिव गोपेश महतो समेत 10 लोगों के खिलाफ पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। प्रशासन ने नोटिस भेज कर जल्द ही सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है।

    एक नजर में मामला

    18 मार्च को मनमोहन मिनरल कंपनी के गेट के सामने कुछ लोगों ने सड़क में गड्ढा खोद दिया, जिससे मुख्य मार्ग पूरी तरह बाधित हो गया। स्कूली बच्चों से भरी वैन घंटों फंसी रही, जिससे अभिभावकों व ग्रामीणों में नाराजगी फैल गई।

    पुलिस ने दी चेतावनी, नहीं माने तो होगी गिरफ्तारी

    पुलिस प्रशासन ने साफ कर दिया है कि यदि आरोपी कानूनी प्रक्रिया में सहयोग नहीं करते, तो जल्द ही कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

    इस संबंध में नीमडीह थाना प्रभारी संतन कुमार तिवारी ने बताया कि निरोधात्मक कारवाई के धारा 123 व 135 (3) के तहत अनुमंडल दंडाधिकारी द्वारा नोटिस जारी किया गया।

    स्थानीय प्रशासन इस मामले को पूरी गंभीरता से देख रहा है और कानून हाथ में लेने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

    केंद्रीय सरना स्थल सिरमटोली बचाव आंदोलन का जेएलकेएम ने किया समर्थन

    • केंद्रीय सरना स्थल सिरमटोली बचाव आंदोलन अब जोर पकड़ने लगा है। राज्य के आदिवासी संगठनों ने रांची बंद का आह्वान किया है।
    • इसे लेकर गुरुवार को नवोदित राजनीतिक पार्टी झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा ने भी इस बंद का समर्थन दिया है।
    • संगठन के केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष देवेंद्र नाथ महतो ने सूचना जारी करते हुए अपने संगठन की ओर से बंद का समर्थन किया है।

    पवन ऑटो कंपनी में जेएलकेएम की वार्ता हुई सफल

    आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित पवन आटो कंपनी में मजदूरों की समस्या को लेकर जेएलकेएम द्वारा गुरुवार को कंपनी प्रबंधन के साथ वार्ता की गई।

    इसमें मजदूरों से वेतन भुगतान के अलावा कई तरह की समस्या पर बातचीत की गई। कंपनी द्वारा पांच मजदूरों को बर्खास्त किया गया था एवं न्यूनतम मजदूरी की मामले को लेकर सकरात्मक वार्ता की गई।

    इस वार्ता में संगठन मंत्री संजय गोराई, उमेश महतो, कोल्हान अध्यक्ष एस सी मोर्चा राजा कालिंदी, पूर्वी सिंहभूम महानगर अध्यक्ष रामप्रसाद महतो, सर्वेशर महतो, राम महतो, धीरेन महतो, मुकेश महतो, आकाश महतो, राज महतो, विशाल महतो, किशन जमुदा, पीड़ित मजदूर आशीष वर्धन, सिद्धि महतो, प्रभाकर महतो, देवांशु चटर्जी, हृदय एवं जेएलकेएम व्हाइट टीम के साथी गण मौजूद थे।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें-

    झारखंड विधानसभा में फोन पर बात कर रहे थे मंत्री, स्पीकर के पास पहुंची बात तो ले लिया एक्शन

    विधायकों को गिफ्ट देने पर मचा बवाल, जयराम महतो ने बताया गलत; बोले- स्पीकर तक पहुंचाएंगे मामला