जमशेदपुर में भाजपा का झंडा फहराते वक्त लगा करंट, कार्यकर्ता की मौत
जमशेदपुर में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर झंडा फहराते समय एक भाजपा कार्यकर्ता की करंट लगने से मौत हो गई। इस हादसे में भाजपा मंडल अध्यक ...और पढ़ें

हादसे के बाद चंद्रकोणा ग्रामीण अस्पताल में जमा भीड़। फोटो जागरण
HighLights
जमशेदपुर में भाजपा कार्यकर्ता की करंट लगने से मौत।
श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती पर झंडा फहराते हुआ हादसा।
हादसे में तीन अन्य भाजपा कार्यकर्ता भी घायल।
संवाद सहयोगी, खड़गपुर। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती के अवसर पर पश्चिम मेदिनीपुर जिले के केशपुर विधानसभा क्षेत्र में सोमवार को झंडा फहराते समय एक दुखद हादसा हुआ। करंट लगने से एक भाजपा कार्यकर्ता की मौत हो गई। इस घटना में भाजपा मंडल अध्यक्ष समेत तीन लोग घायल हो गए।
पुलिस और भाजपा सूत्रों के मुताबिक यह घटना केशपुर के आनंदपुर थाने के बुरापट पंचखुरी इलाके में हुई। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में पार्टी का झंडा फहराया जा रहा था। उस समय केशपुर मंडल नंबर तीन के भाजपा नेता पपी पान (26) को करंट लग गया।
अस्पताल ले जाने पर मृत घोषित कर दिया गया। केशपुर इलाके के भाजपा नेता तन्मय घोष ने बताया कि सोमवार सुबह श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जन्मदिन के मौके पर बुरापट पंचखुरी में पार्टी ऑफिस के सामने झंडा फहराने की तैयारी चल रही थी।
झंडा फहराने के लिए लोहे की एक लंबी पाइप का इस्तेमाल किया जा रहा था। उस समय पाइप गलती से वहां से गुजर रहे हाई-टेंशन बिजली के तार से छू गया। वहां मौजूद चार भाजपा कार्यकर्ता एक पल में करंट की चपेट में आ गए।
खबरें और भी
उन्हें तुरंत बचाकर चंद्रकोणा ग्रामीण अस्पताल ले जाया गया। इस घटना में भाजपा के केशपुर-एक मंडल अध्यक्ष प्रवीण हलधर, सुशांत दास और कालीपद सिंह घायल हो गए। उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस हादसे के सही कारण की जांच कर रही है।