मुंबई के हाजी अली दरगाह पर भीख मंगवाने के लिए जमशेदपुर से 3 साल के मासूम का अपहरण, खड़गपुर में धराया आरोपी
जमशेदपुर से तीन वर्षीय मासूम आर्यन महानंद का अपहरण मुंबई के हाजी अली दरगाह पर भीख मंगवाने के लिए किया गया था।

पुलिस ने खड़गपुर स्टेशन के पास घेराबंदी कर आरोपी असलम खान को धर दबोचा तथा मासूम आर्यन को सुरक्षित बचा लिया।
HighLights
जमशेदपुर से तीन वर्षीय मासूम आर्यन महानंद का अपहरण।
मुंबई में हाजी अली दरगाह पर भीख मंगवाने की योजना।
पुलिस ने 6 घंटे में खड़गपुर से बच्चे को बचाया, आरोपी गिरफ्तार।
मामले में कैरेज कॉलोनी मुस्लिम बस्ती निवासी 42 वर्षीय आरोपी असलम खान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
3 साल के मासूम को भिखारी बनाने की खतरनाक योजना
पुलिस की कड़ाई से की गई पूछताछ में आरोपी असलम खान ने बेहद चौंकाने वाला खुलासा किया। उसने स्वीकार किया कि वह बर्मामाइंस के कैरेज कॉलोनी स्थित सेवा आश्रम से समीर महानंद के 3 वर्षीय पुत्र आर्यन को फुसलाकर ले गया था।
एसएसपी के निर्देश पर बनी स्पेशल टीम, खड़गपुर में घेराबंदी
आरोपी दुष्कर्म मामले में जा चुका है जेल
इस सफल त्वरित कार्रवाई और छापेमारी टीम में बर्मामाइंस थाना प्रभारी कुमार सरयू आनंद, पुलिस अवर निरीक्षक (पुअनि) दुति कृष्ण महतो और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।
