Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jamshedpur Crime: 11 साल की बच्‍ची से सामूहिक दुष्कर्म, नाबालिग समेत दो गिरफ्तार; दोनों ने मासूम को दी थी धमकी

    Updated: Sat, 13 Jan 2024 11:46 PM (IST)

    परसुडीह थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में एक 11 वर्षीय बच्‍ची के साथ नाबालिग समेत दो लोगों ने दुष्कर्म किया और उसे डराया-धमकाया। किसी को बताने पर बुरे परि ...और पढ़ें

    Jamshedpur Crime: 11 साल की बच्‍ची से सामूहिक दुष्कर्म, नाबालिग समेत दो गिरफ्तार; दोनों ने मासूम को दी थी धमकी
    Jamshedpur Crime: 11 साल की बच्‍ची से सामूहिक दुष्कर्म, नाबालिग समेत दो गिरफ्तार; दोनों ने मासूम को दी थी धमकी

    HighLights

    1. आरोपितों ने किसी को नहीं बताने की दी थी धमकी
    2. बच्‍ची की तबीयत बिगड़ने पर स्वजन को हुई जानकारी

    जागरण संवाददाता, जमशेदपुर। परसुडीह थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में एक 11 वर्षीय बच्‍ची के साथ नाबालिग समेत दो लोगों ने दुष्कर्म किया और उसे डराया-धमकाया। किसी को बताने पर बुरे परिणाम भुगतने की धमकी दी।

    इसके बाद बच्‍ची को घर के पास छोड़कर आरोपित भाग निकले। घटना 11 जनवरी की देर शाम की है। बच्‍ची की तबीयत बिगड़ने पर मामले की जानकारी स्वजन को हुई। बच्‍ची को सदर अस्पताल में दाखिल कराया गया। मामले की जानकारी परसुडीह थाना में 12 जनवरी को दी गई।

    पुलिस ने घटना में शामिल आरोपित 23 वर्षीय युवक और 15 वर्षीय नाबालिग को गिरफ्तार कर लिया। दोनों ने पुलिस के सामने अपने अपराध को स्वीकार किया। आरोपितों को पुलिस ने न्यायालय में प्रस्तुत किया जहां से नाबालिग को बाल रिमांड होम और युवक को जेल भेज दिया गया। 

    बच्‍ची ने सुनाई आपबीती

    पुलिस ने बच्‍ची का मेडिकल परीक्षण कराया। न्यायालय में अवकाश रहने के कारण उसका बयान शनिवार को कलमबंद नहीं किया जा सका। बच्‍ची ने पुलिस को बताया कि घटना के दिन शाम आठ बजे वह अपने घर के पास थी।

    दोनों आरोपित उसे बहला-फुसलाकर उठाकर घर से 25 कदम की दूरी पर सुनसान जगह पर ले गए। वहां दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। किसी को नहीं बताने की धमकी दी गई। बच्‍ची की मां ने पुलिस को बताया कि पुत्री की तबीयत रात में काफी बिगड़ गई। वह डरी-सहमी थी।

    खबरें और भी

    काफी पूछे जाने पर उसने आपबीती बताई। इसके बाद वो परसुडीह थाना गई। आरोपितों के विरुद्ध शिकायत दी। इधर, घटना के बाद बस्ती के कई लोग परसुडीह थाना पहुंचे थे। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई की।

    यह भी पढ़ें -

    बंगाल में पालघर जैसा मामला: तीन साधुओं को निर्वस्‍त्र कर बेरहमी से पीटा, भाजपा सांसद ने बचाई जान; रात भर रखा अपने घर

    प्रधानमंत्री का धनबाद दौरा: पीएम मोदी के धनबाद आने से इन 5 लोकसभा सीटों पर पड़ेगा असर, जानें उनका पूरा कार्यक्रम