Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    1 हफ्ते में होगा मंईयां सम्मान योजना का फिजिकल वेरिफिकेशन, जमशेदपुर DC ने दिए निर्देश

    By Ch Rao Edited By: Rajat Mourya
    Updated: Thu, 21 May 2026 10:29 AM (IST)

    उपायुक्त राजीव रंजन की अध्यक्षता में जमशेदपुर में जिला समन्वय समिति की बैठक हुई, जिसमें विभिन्न योजनाओं और लंबित विकास कार्यों की समीक्षा की गई। ...और पढ़ें

    1 हफ्ते में होगा मंईयां सम्मान योजना का फिजिकल वेरिफिकेशन, जमशेदपुर DC ने दिए निर्देश

    1 हफ्ते में होगा मंईयां सम्मान योजना का फिजिकल वेरिफिकेशन, जमशेदपुर DC ने दिए निर्देश

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, जमशेदपुर। समाहरणालय सभागार में उपायुक्त राजीव रंजन की अध्यक्षता में जिला समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं एवं लंबित विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई तथा संबंधित विभागीय पदाधिकारियों एवं कार्यदायी एजेंसियों को समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

    बैठक में उपायुक्त ने विशेष रूप से झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की समीक्षा करते हुए निर्देश दिया कि एक सप्ताह के भीतर शत-प्रतिशत लाभुकों का भौतिक सत्यापन सुनिश्चित किया जाए।

    साथ ही नॉन-डीबीटी खातों की जांच कर पात्र लाभुकों के खातों में राशि हस्तांतरण की प्रक्रिया में तेजी लाने को कहा गया। अन्य सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभुकों के सत्यापन कार्य को भी प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने का निर्देश दिया गया।

    बैठक में जाहेरस्थान घेराबंदी कार्य की समीक्षा करते हुए लाभुक समिति गठन एवं भूमि प्रतिवेदन से संबंधित प्रक्रियाओं को शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिया गया।

    स्वास्थ्य विभाग से जुड़े मामलों की समीक्षा के दौरान शहरी स्वास्थ्य केंद्रों की मरम्मती, सीएचसी गोलमुरी सह जुगसलाई में मरम्मती कार्य, सदर अस्पताल में रैम्प निर्माण, प्रतीक्षागृह में शेड निर्माण, हाई मास्ट लाईट अधिष्ठापन तथा पार्किंग व्यवस्था को लेकर यथोचित कार्रवाई करने का निर्देश संबंधित एजेंसियों को दिया गया।

    शहरी क्षेत्र में स्ट्रीट डाग्स के वैक्सीनेशन अभियान को नियमित एवं प्रभावी ढंग से संचालित करने को कहा गया। जिला अंतर्गत विभिन्न प्रखंडों के 50 विद्यालयों में वृहत मरम्मती कार्य तथा 21 विद्यालयों में अतिरिक्त वर्ग कक्ष निर्माण की प्रगति की जानकारी ली गई। डुमरिया स्थित केजीबीवी में पेयजल व्यवस्था दुरुस्त करने तथा छूटे हुए सभी स्कूली बच्चों का बैंक खाता खुलवाने के निर्देश भी दिए गए।

    खबरें और भी

    बैठक में आधारभूत संरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर भी चर्चा की गई। डिमना चौक में ईएचटी लाइन की ऊंचाई बढ़ाने हेतु मोनोपोल अधिष्ठापन, एलिवेटेड कारीडोर निर्माण कार्य के लिए अंडरग्राउंड केबल स्थानांतरण, अवध डेंटल कालेज से बरसोल तक स्ट्रीट लाईट अधिष्ठापन, फ्लाईओवर एवं अंडरपास निर्माण, पुल-पुलिया निर्माण कार्य हेतु वन विभाग से एनओसी प्राप्त करने की प्रक्रिया तथा बोड़ाम प्रखंड कार्यालय एवं आवास मरम्मती कार्यों की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए गए।

    उपायुक्त ने गोदाम निर्माण कार्यों की प्रगति की भी समीक्षा की तथा लंबित कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने को कहा। उन्होंने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय स्थापित कर विकास योजनाओं का क्रियान्वयन तय समयसीमा में सुनिश्चित करें ताकि आम जनता को योजनाओं का लाभ समय पर मिल सके।

    बैठक में सीपीजीआरएएमएस में लंबित 38 आवेदनों की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने सभी संबंधित विभागों को समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जन शिकायतों के निष्पादन में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं हो इसे सभी कार्यालय प्रधान सुनिश्चित करें।

    बैठक में डीएफओ सबा आलम अंसारी, एसडीएम धालभूम अर्नव मिश्रा, एमजीएम अधीक्षक डा. बलराम झा, सिविल सर्जन डा. साहिर पाल, निदेशक एनईपी संतोष गर्ग, डीटीओ, उप नगर आयुक्त, एसडीएम घाटशिला, सभी बीडीओ, सीओ, विभिन्न तकनीकी विभागों के अभियंता समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

    यह भी पढ़ें- मंईया सम्मान योजना: सत्यापन के नाम पर हो रही अवैध वसूली, ₹100 तक ले रही आंगनबाड़ी सेविका