जमशेदपुर क्राइम : रंगदारी, दंगा और दुष्कर्म का आरोपित दिनकर कच्छप गिरफ्तार, 6 सालों से कई थानों में था वांटेड
जमशेदपुर पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे कुख्यात अपराधी दिनकर कच्छप को गिरफ्तार कर लिया है, जो खुद ...और पढ़ें

दिनकर कच्छप।
HighLights
दुष्कर्म, रंगदारी, दंगा जैसे गंभीर आरोप।
सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का भी मामला।
बिष्टुपुर गोलचक्कर विवाद से जुड़ा है मामला
बिष्टुपुर थाना प्रभारी आलोक दुबे ने बताया कि 1 जनवरी 2025 को दिनकर कच्छप और उसके सहयोगियों ने बिष्टुपुर गोलचक्कर पर जयपाल सिंह के नाम से संबंधित एक बोर्ड जबरन लगा दिया था।
- शहर में हुआ था हंगामा: इस घटना को लेकर शहर में काफी विवाद और हंगामा हुआ था।
- दर्ज हुई थी प्राथमिकी: पुलिस ने इसे सरकारी व सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का मामला मानते हुए 4 अप्रैल 2025 को दिनकर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। कोर्ट से गैर-जमानती वारंट जारी होने के बाद से पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी।
दुष्कर्म से लेकर रंगदारी तक, थानों में दर्ज हैं ये मामले
पुलिस द्वारा जारी क्रिमिनल रिकॉर्ड के अनुसार, दिनकर कच्छप का आपराधिक इतिहास काफी लंबा है:
- बिरसानगर थाना: इस थाने में आरोपित के विरुद्ध दुष्कर्म (रेप) जैसे गंभीर अपराध समेत कुल तीन मामले दर्ज हैं।
- एमजीएम थाना: यहां रंगदारी मांगने, एक निर्माणाधीन चारदीवारी को क्षतिग्रस्त करने और पैसे की अवैध मांग करने का मामला दर्ज है। एमजीएम थाना प्रभारी सचिन कुमार ने बताया कि इस रंगदारी मामले में दिनकर को जल्द ही रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी।
- सीतारामडेरा थाना: यहां पुलिसकर्मियों पर जानलेवा हमला करने, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और सड़क जाम कर दंगा करने की प्राथमिकी दर्ज है।
इसके अलावा सोनारी, गालूडीह और परसुडीह थानों में भी उसके खिलाफ कई गंभीर मामले दर्ज हैं। पुलिस अब उसके अन्य सहयोगियों की भी तलाश कर रही है।