विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हैट्रिक लगाने उतरेगा जेएफसी, ईस्ट बंगाल से कड़ी टक्कर, अजेय टीमों के बीच होगा घमासान

Updated: Thu, 26 Feb 2026 08:14 PM (IST)

जमशेदपुर एफसी 27 फरवरी को कोलकाता में ईस्ट बंगाल के खिलाफ अपना पहला अवे मैच खेलेगी। जेएफसी ने लगातार दो मैच जीतकर शानदार शुरुआत की है और अब जीत की हैट्रिक लगाने की चुनौती है। दोनों टीमें अपने शुरुआती मैच जीत चुकी हैं।

मैच से पूर्व मैदान में अभ्‍यास करते फुटबॉल खिलाड़ी।

मैच से पूर्व मैदान में अभ्‍यास करते फुटबॉल खिलाड़ी।

HighLights

  1. जेएफसी 27 फरवरी को ईस्ट बंगाल से भिड़ेगी।

  2. दोनों टीमें अपने शुरुआती दो मैच जीत चुकी हैं।

  3. पूर्व ईस्ट बंगाल खिलाड़ी जेएफसी के लिए खेलेंगे।

जासं, जमशेदपुर । इंडियन सुपर लीग (आइएसएल) में जमशेदपुर एफसी (जेएफसी) अपना पहला अवे (घर से बाहर) मैच 27 फरवरी को खेलेगी। कोलकाता में उसका सामना बेहद मजबूत ईस्ट बंगाल से होगा। लगातार दो मैच जीत चुकी जेएफसी के सामने अब इस कठिन परीक्षा में जीत की हैट्रिक लगाने की चुनौती है।

जेएफसी ने अपने शुरुआती दो मैचों में मोहम्मडन एससी और पंजाब एफसी को 1-0 के अंतर से हराकर शानदार शुरुआत की है। टीम ने अब तक एक भी गोल नहीं खाया है, जो उनके मजबूत डिफेंस को दर्शाता है।

मुख्य कोच ओवेन कायल ने भी माना कि आईएसएल में जीतना आसान नहीं है। उन्होंने कहा, हमारा डिफेंस शानदार है, लेकिन हमें अब अपने अटैक को और भी धारदार बनाने की जरूरत है।

दूसरी ओर, ईस्ट बंगाल ने भी अपने शुरुआती दोनों मैच जीतकर छह अंक हासिल कर लिए हैं। उसने नार्थईस्ट यूनाइटेड को 3-0 और स्पोर्टिंग क्लब दिल्ली को 4-1 से रौंदकर अपनी आक्रामक ताकत का बेहतरीन मुजायरा किया है।

इस हाई-वोल्टेज मैच में जेएफसी के स्ट्राइकर मेसी बाउली और मादिह तलाल पर सबकी नजरें होंगी, जो पिछले सीजन तक ईस्ट बंगाल के लिए ही खेलते थे। मिडफील्डर प्रणय हल्दर ने कहा कि टीम पूरी तरह केंद्रित है और मैच-दर-मैच आगे बढ़ रही है।

दोनों टीमों के बीच अब तक हुए 10 मुकाबलों में ईस्ट बंगाल ने चार और जेएफसी ने तीन मैच जीते हैं, जबकि तीन ड्रा रहे।