जमशेदपुर: स्वर्णरेखा को प्रदूषण मुक्त बनाने की बड़ी तैयारी, मोहरदा में 75 करोड़ की लागत से बनेगा STP
जमशेदपुर में पर्यावरण संरक्षण और सीवेज प्रबंधन के लिए मोहरदा में 75 करोड़ रुपये की लागत से 44 एमएलडी क्षमता वाले सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) को प् ...और पढ़ें

मोहरदा में प्रस्तावित 44 एमएलडीक्षमता वाले सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का डायग्राम।
HighLights
मोहरदा, जमशेदपुर में 44 एमएलडी एसटीपी को मिली स्वीकृति।
स्वर्णरेखा नदी प्रदूषण मुक्त होगी, चार नाले साफ होंगे।
एक महीने के भीतर शुरू होगा निर्माण कार्य
चार बड़े नालों का गंदा पानी होगा फिल्टर
मोहरदा में बनने वाले इस एसटीपी के जरिए जमशेदपुर के उन चार बड़े नालों को टारगेट किया गया है, जो सीधे स्वर्णरेखा नदी में गिरते हैं। इनमें शामिल हैं:
- मोहरदा नाला
- भोजपुर घाट नाला
- बागनुहातु घाट नाला
- जिला स्कूल नाला
इन सभी नालों के जरिए आने वाले दूषित पानी को पाइपलाइन के माध्यम से पहले प्लांट तक लाया जाएगा। यहां वैज्ञानिक तरीके से उपचार (Treatment) होने के बाद ही पानी को नदी में छोड़ा जाएगा।
स्वर्णरेखा नदी के प्रदूषण पर लगेगा लगाम
एसटीपी के निर्माण से नदियों के प्रदूषण को कम करने में मदद मिलेगी। उपचारित पानी का उपयोग बागवानी, सफाई और अन्य सार्वजनिक कार्यों में दोबारा किया जा सकता है। इस परियोजना से जल संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा।
कृष्ण कुमार, उप प्रशासक, जमशेदपुर अक्षेस