Weather Update : जमशेदपुर में आसमान से बरसेगी आग! 6 दिनों में 42°C पार करेगा तापमान
जमशेदपुर में भीषण गर्मी का प्रकोप बढ़ने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले छह दिनों में तापमान 42 डिग्री ...और पढ़ें

चिलचिलाती गर्मी से बचने के लिए दुपट्टेसे मुंह ढककर जातीं स्कूटी सवार युवतियां।
HighLights
स्वास्थ्य विभाग ने लू और डिहाइड्रेशन के लिए अलर्ट जारी किया।
सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर ओआरएस काउंटर स्थापित किए गए।
तापमान का गणित: 18 अप्रैल तक चुनौतीपूर्ण हालात
रविवार को शहर का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, लेकिन सोमवार से इसमें लगातार उछाल आने की संभावना है। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक:
- सोमवार: 40 डिग्री सेल्सियस
- 17 अप्रैल: 41 डिग्री सेल्सियस
- 18 अप्रैल: 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने के आसार हैं।
अनुमान यह भी लगाया जा रहा है कि मई के महीने में गर्मी सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए 45 डिग्री तक जा सकती है। आने वाले 6 दिन शहरवासियों के लिए काफी चुनौतीपूर्ण साबित होंगे।
सड़कों पर सन्नाटा और लू का खतरा
स्वास्थ्य विभाग की मोर्चाबंदी: हर केंद्र पर ओआरएस काउंटर
गर्मी के प्रकोप से निपटने के लिए जिला स्वास्थ्य विभाग ने पुख्ता तैयारी की है। जमशेदपुर के सभी 9 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (CHC) और 18 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (PHC) में विशेष ओआरएस (ORS) काउंटर खोलने का निर्णय लिया गया है।
इन बीमारियों का बढ़ा खतरा
तेज धूप और गर्मी के कारण निम्नलिखित बीमारियों के मामले बढ़ सकते हैं:
- हीट स्ट्रोक (लू लगना)
- डिहाइड्रेशन (पानी की कमी)
- उल्टी और दस्त (Gastroenteritis)
- सिरदर्द, कमजोरी और मांसपेशियों में ऐंठन।
बचाव के लिए जरूरी टिप्स
- भरपूर पानी पिएं: प्यास न लगने पर भी नियमित अंतराल पर पानी पीते रहें।
- सही पहनावा: बाहर निकलते समय हल्के रंग के सूतीकपड़े पहनें और सिर को ढककर रखें (टोपी या छाते का प्रयोग करें)।
- समय का ध्यान: दोपहर 12 बजे से 3 बजे के बीच बहुत जरूरी न हो तो घर से बाहर न निकलें।
- खान-पान: घर का बना ताजा खाना खाएं। ज्यादा मसालेदार, तैलीय और बाहर के खुले खाने से परहेज करें।
गर्मी के मौसम में खुद को हाइड्रेटेड रखना सबसे जरूरी है। लोग अधिक से अधिक पानी पिएं और सीधी धूप में निकलने से बचें। यदि किसी को भी चक्कर, उल्टी या अत्यधिक कमजोरी महसूस हो, तो उसे तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाएं। हमने जिले के सभी केंद्रों पर ओआरएस और अन्य जीवनरक्षक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित कर दी है।
- डॉ. साहिर पाल, सिविल सर्जन, जमशेदपुर
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।