Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    किचन का बिगड़ा बजट और जायका: जमशेदपुर में LPG की किल्लत से बेहाल हुई गृहिणियां, घंटों लाइन में खड़े रहने की मजबूरी

    By Ch Rao Edited By: Sanjeev Kumar
    Updated: Sun, 05 Apr 2026 08:05 PM (IST)

    अंतरराष्ट्रीय भू-राजनीतिक तनाव के कारण जमशेदपुर में एलपीजी सिलेंडर की भारी किल्लत हो गई है। गैस एजेंसियों के बाहर लंबी कतारें लग रही हैं, जिससे गृहिणि ...और पढ़ें

    फाइल फोटो।

    फाइल फोटो।

    HighLights

    1. भू-राजनीतिक तनाव से जमशेदपुर में एलपीजी सिलेंडर की किल्लत।

    2. गैस एजेंसियों पर लंबी कतारें, उपभोक्ता कालाबाजारी का आरोप लगा रहे।

    जागरण संवाददाता, जमशेदपुर। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ रहे भू-राजनीतिक तनाव और अमेरिका, इजराइल व ईरान के बीच जारी संघर्ष की तपिश अब आम आदमी की रसोई तक पहुंच गई है। वैश्विक उथल-पुथल के बीच देश के कई हिस्सों के साथ-साथ लौहनगरी जमशेदपुर में भी एलपीजी (LPG) सिलेंडर की भारी किल्लत देखी जा रही है।

    एजेंसियों के बाहर सुबह से लग रही कतारें

    शहर की गैस एजेंसियों के बाहर इन दिनों सुबह से ही उपभोक्ताओं की लंबी-लंबी कतारें नजर आ रही हैं। हालात इतने गंभीर हैं कि गृहिणियों के साथ-साथ पुरुष और बच्चे भी घंटों अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। 

    उपभोक्ताओं का फूटा गुस्सा, कालाबाजारी के आरोप

    बाराद्वारी स्थित एचपी गैस एजेंसी में भी कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला, जहां दोपहर तक लोगों का हुजूम जुटा रहा। स्थानीय उपभोक्ता शोभा देवी, स्मिता कुमार और सरिता सिंह ने नाराजगी जताते हुए कहा कि उन्होंने दो-दो बार ऑनलाइन बुकिंग कराई है, लेकिन हफ्तों बीत जाने के बाद भी उन्हें सिलेंडर उपलब्ध नहीं कराया गया है। 
     

    हंगामे को देखते हुए पुलिस बल तैनात

    महिलाओं ने आरोप लगाया कि गैस की कृत्रिम कमी दिखाकर इसकी कालाबाजारी की जा रही है। इस किल्लत ने लोगों की दिनचर्या को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है।विगत दिनों कई गैस एजेंसियों पर सिलेंडर न मिलने के कारण आक्रोशित लोगों ने जमकर हंगामा किया था। 
     
    स्थिति की संवेदनशीलता को देखते हुए अब प्रशासन ने गैस एजेंसियों पर पुलिस जवानों की तैनाती कर दी है। पुलिस की मौजूदगी में ही सिलेंडरों का वितरण सुनिश्चित कराया जा रहा है ताकि शांति व्यवस्था बनी रहे।