Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 01, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jamshedpur News: जमशेदपुर के रेलकर्मियों के बच्चों लिए खुशखबरी, रेलवे देने जा रही ये खास सुविधा

    Updated: Sat, 01 Feb 2025 08:52 AM (IST)

    Jamshedpur News दक्षिण पूर्व रेलवे में कार्यरत कर्मचारियों के बच्चों को तकनीकी शिक्षा के लिए रेल प्रबंधन छात्रवृत्ति देगी। इसके लिए कुल पांच करोड़ 68 ...और पढ़ें

    जमशेदपुर के रेलकर्मियों के बच्चों को मिलेगी छात्रवृति (जागरण)
    जमशेदपुर के रेलकर्मियों के बच्चों को मिलेगी छात्रवृति (जागरण)

    HighLights

    1. सेंट्रल स्टाफ बेनीफिट फंड से 5.68 करोड़ की राशि आवंटित
    2. महिला सशक्तिकरण पर खर्च होंगे 35 लाख रुपये

    जागरण संवाददाता, जमशेदपुर। Jamshedpur News: दक्षिण पूर्व रेलवे में कार्यरत कर्मचारियों के बच्चों को तकनीकी शिक्षा के लिए रेल प्रबंधन छात्रवृत्ति देगी। इसके लिए कुल पांच करोड़ 68 लाख 44 हजार रुपये आवंटित किए गए हैं।

    ओबीसी रेलवे कर्मचारी संघ के महासचिव कृष्ण मोहन प्रसाद ने बताया कि शुक्रवार को गार्डनरीच मुख्यालय में सेंट्रल स्टाफ बेनीफिट फंड कमेटी की बैठक प्रधान मुख्य कार्मिक अधिकारी सह चेयरमैन महुआ वर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई।

    रेल कर्मियों के बच्चों को मिलेगी छात्रवृति

    इसमें रेल कर्मियों के बच्चों को तकनीकी कोर्स में शिक्षा के लिए छात्रवृत्ति दिए जाने पर सहमति बनी। इसमें चक्रधरपुर, आद्रा, रांची व खड़गपुर डिवीजन में कार्यरत कर्मचारियों के संवर्ग (ग्रेड-पे) तीन में 88 लाख 74 हजार रुपये, संवर्ग-2 के लिए 53 लाख 28 हजार और संवर्ग-1 के लिए चार करोड? 26 लाख 42 हजार रुपये स्वीकृत किए गए हैं।

    महिलाओं पर भी होंगे खर्च

    इसके अलावा महिला सशक्तिकरण पर 35 लाख रुपये, रांची मंडल में कार्यरत रेलकर्मियों के बच्चों के लिए टैलेंट हंट प्रतियोगिता के लिए तीन लाख 58 हजार रुपये, आद्रा डिवीजन में कर्मचारियों के स्वजनों के सांस्कृतिक उत्थान के लिए तीन लाख रुपये, खड़गपुर डिवीजन द्वारा चिल्ड्रेन कैंप के लिए 12 लाख 53 हजार 51 रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई। इस बैठक में दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस यूनियन, एसटी-एससी एसोसिएशन के प्रतिनिधि भी उपस्थित थे।

    11.40 घंटे विलंब से पहुंची रांची -दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस, अब आज खुलेगी ट्रेन

    रांची- नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस गुरुवार के प्रस्थान समय में परिवर्तन किया गया है, अब यह ट्रेन अपने निर्धारित प्रस्थान समय 18:25 बजे के स्थान पर शुक्रवार को को सुबह सात बजे रांची से प्रस्थान करेगी। दिल्ली से यह ट्रेन गुरुवार को रांची स्टेशन पर रात्रि दस बजे पहुंची। जबकि सुबह 8.20 बजे स्टेशन पर पहुंचने का निर्धारित समय है।

    ट्रेन के विलंब होने से यात्रियों को काफी परेशानी हुई। इस दौरान यात्रियों को खाने में भी परेशानी हुई। वहीं गुरुवार को शाम में जाने वाले यात्रियों को एसएमएस से इसकी जानकारी दे दी गई थी।

    वहीं, कुछ यात्रियों ने टिकट को भी कैंसिल करा दिया। लेकिन, इनकी संख्या गिनती भर थे। उन्होंने वैकल्पिक साधन के माध्यम से अपने गंतव्य स्थल के लिए रवाना हुए। बीते कुछ दिनों से कुछ ट्रेनें रांची स्टेशन पर विलंब से पहुंच रही हैं।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें

    Railway News: 'मेरी ट्रेन छूट गई अब 50 लाख रुपया दो', रेलवे को पहुंचा नोटिस; 15 दिन का दिया समय

    Ranchi News: रांची वालों की बल्ले-बल्ले, दिल्ली के लिए मिली एक और सुपरफास्ट ट्रेन; ये है रूट और टाइम टेबल