Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    जमशेदपुर में 'ऑरेंज अलर्ट': अगले 3 दिन 60 किमी की रफ्तार से चलेगी आंधी, अगले 72 घंटे पड़ सकते हैं भारी

    Updated: Tue, 07 Apr 2026 10:28 PM (IST)

    जमशेदपुर में भीषण गर्मी के बाद अचानक मौसम बदला, तेज आंधी और बारिश हुई। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों (8-10 अप्रैल) के लिए 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया है, ज ...और पढ़ें

    प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर।

    प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर।

    HighLights

    1. जमशेदपुर में अचानक मौसम बदला, तेज आंधी-बारिश हुई।

    2. नागरिकों को घरों में रहने और सतर्क रहने की सलाह।

    जागरण संवाददाता, जमशेदपुर। लौहनगरी जमशेदपुर में मौसम के मिजाज में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। मंगलवार को दिन भर की भीषण गर्मी के बाद शाम को अचानक आसमान में काले बादलों ने डेरा डाल दिया और झमाझम बारिश के साथ तेज आंधी ने पूरे शहर को सराबोर कर दिया। Orange Alert
     
    इसको लेकर मौसम विभाग ने जमशेदपुर और आसपास के इलाकों के लिए 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया है। साथ ही गर्मी से लोगों ने राहत की सांस ली है।
     

    8 से 10 अप्रैल तक भारी आंधी-बारिश की चेतावनी 

    मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, अगले तीन दिन यानी 8 अप्रैल से 10 अप्रैल तक शहरवासियों को संभलकर रहने की जरूरत है। इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से आंधी चलने की संभावना है।

    गरज-चमक के साथ तेज बारिश हो सकती है। अगले कुछ दिनों में पारे में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिससे मौसम में उतार-चढ़ाव बना रहेगा।

     

    मंगलवार को कैसा रहा मौसम? 

    मंगलवार को शहर का अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिसने दोपहर में लोगों को गर्मी से बेहाल रखा। हालांकि, शाम को हुई करीब 3 मिलीमीटर बारिश से तापमान गिरकर 19.0 डिग्री सेल्सियस (न्यूनतम) तक पहुंच गया। 
     

    मौसम विभाग की सलाह 

    अचानक हुए इस बदलाव और अंधेरे के कारण सड़कों पर आवाजाही कुछ देर के लिए थम सी गई। मौसम वैज्ञानिकों ने नागरिकों को चेतावनी दी है कि वे अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलें। 
     
    विशेष रूप से आंधी के दौरान पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने की सलाह दी गई है। बदलते मौसम के कारण स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है, इसलिए सतर्कता बरतनी अनिवार्य है।