गैस कटर से काट रहे थे केबल कंपनी का स्क्रैप, बर्मामाइंस पुलिस की रेड में 11 पर FIR; वायरल वीडियो से हड़कंप
बर्मामाइंस पुलिस ने जमशेदपुर की बंद पड़ी केबल कंपनी से स्क्रैप चोरी करने वाले एक संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया है। गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए पु ...और पढ़ें

बिना नंबर वाली गाड़ी से आयरन ओर खपाने की तैयारी में थे तस्कर।
HighLights
बंद केबल कंपनी से स्क्रैप चोरी गिरोह का भंडाफोड़।
गैस कटर से चोरी कर रहे थे, वायरल वीडियो भी।
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर । बर्मामाइंस थाना पुलिस ने गोलमुरी स्थित बंद पड़ी केबल कंपनी से स्क्रैप चोरी करने वाले एक संगठित गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की है।
पुलिस ने चोरी के स्क्रैप से लदी एक बिना नंबर वाली पिकअप वैन को जब्त किया है। मौके से चालक समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
गैस कटर से काटकर की जा रही थी चोरी
जानकारी के अनुसार, गिरोह के सदस्य केबल कंपनी परिसर में गैस कटर की मदद से लोहे के स्क्रैप काट रहे थे। चोरी किए गए माल को बिना नंबर के पिकअप वैन में लादकर वजन कराने के लिए बर्मामाइंस ले जाया जा रहा था।
इस दौरान थाना प्रभारी निरंजन कुमार को सूचना मिली और पुलिस ने जाल बिछाकर वाहन को दबोच लिया। वैन से एक गैस सिलेंडर भी बरामद हुआ है, जिसका इस्तेमाल लोहा काटने में किया जा रहा था।
11 के खिलाफ FIR, मास्टरमाइंड की तलाश
पुलिस ने इस मामले में सुमित कुमार उर्फ मुड़ी और विकास कुमार को गिरफ्तार किया है। इनके अलावा दिबेश राज उर्फ राजा, वीरू सिंह, राजू, चिंटू, सन्नी चौधरी, अमरजीत सिंह, विक्रम सिंह और सद्दाम खान समेत कुल 11 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
वायरल वीडियो ने खोली पोल
पुलिस अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। केबल कंपनी से स्क्रैप चोरी करने का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें गिरोह की सक्रियता साफ देखी जा सकती है। बताया जा रहा है कि इस बंद पड़ी कंपनी में लंबे समय से संगठित गिरोह द्वारा कीमती धातुओं और लोहे की चोरी की जा रही है।