विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जमशेदपुर में डायल 112 सेवा हुई तेज, आपात स्थिति में पुलिस 8 मिनट से पहले पहुंचेगी

Published: Fri, 04 Sep 2026 06:40 PM (IST)

जमशेदपुर पुलिस ने डायल 112 सेवा को सक्रिय किया है, जिससे आपात स्थिति में औसतन 8 मिनट 42 सेकेंड में ...और पढ़ें

आपात सेवा को बनाया तेज और जवाबदेह, 17 एफआइआर और दो यूडी केस दर्ज।

आपात सेवा को बनाया तेज और जवाबदेह, 17 एफआइआर और दो यूडी केस दर्ज।

HighLights

  1. जमशेदपुर में डायल 112 पर अगस्त में 1,746 शिकायतें मिलीं।

  2. पुलिस टीम औसतन 8 मिनट 42 सेकेंड में घटनास्थल पर पहुंचती है।

  3. सभी शिकायतों का शत-प्रतिशत निस्तारण किया गया, 17 एफआईआर दर्ज।

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर। अपराध नियंत्रण के साथ आम लोगों को त्वरित पुलिस सहायता उपलब्ध कराने के लिए जमशेदपुर पुलिस ने डायल 112 सेवा को और सक्रिय किया है। अब सड़क हादसा, आपराधिक घटना, घरेलू विवाद, महिला संबंधी शिकायत या किसी अन्य आपात स्थिति में लोगों को पुलिस की मदद के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा।

सिर्फ 112 पर कॉल करने के बाद पुलिस टीम औसतन 8 मिनट 42 सेकेंड में घटनास्थल पर पहुंच रही है। एसएसपी डाॅ. एहतेशाम वकारिब ने बताया कि अगस्त के आंकड़े जमशेदपुर पुलिस की आपातकालीन सेवा की तत्परता को दर्शाते हैं।

इस दौरान डायल 112 के माध्यम से कुल 1,746 शिकायतें प्राप्त हुईं। सभी शिकायतों का शत-प्रतिशत निस्तारण किया गया। प्राप्त शिकायतों के आधार पर 17 एफआइआर और दो यूडी कांड भी दर्ज किए गए। जरूरत पड़ने पर इन परिस्थितियों में करें 112 पर कॉल ।

जिसमें सड़क दुर्घटना या गंभीर आपात स्थिति, आपराधिक घटना या तत्काल पुलिस सहायता की जरूरत, घरेलू विवाद, महिलाओं से संबंधित आपात शिकायत, किसी भी ऐसी स्थिति में जहां तत्काल पुलिस हस्तक्षेप जरूरी हो आदि।

कॉल से कार्रवाई तक निगरानी

डायल 112 का उद्देश्य केवल फोन रिसीव करना नहीं, बल्कि सूचना मिलने के बाद तत्काल संबंधित पुलिस टीम को मौके पर भेजना और शिकायत का निस्तारण सुनिश्चित करना है। पुलिस स्तर पर रिस्पांस टाइम की लगातार समीक्षा की जा रही है।

इससे यह भी पता लगाया जा रहा है कि सूचना मिलने के बाद टीम कितनी जल्दी घटनास्थल पर पहुंची और वहां किस तरह की कार्रवाई की गई। डायल 112 आपात परिस्थितियों में नागरिकों को तत्काल पुलिस सहायता उपलब्ध कराने की महत्वपूर्ण सेवा है।

हमारा प्रयास है कि सूचना मिलने और पुलिस की कार्रवाई के बीच का समय न्यूनतम हो। कॉल से लेकर घटनास्थल पर कार्रवाई और शिकायत के निस्तारण तक पूरी प्रक्रिया की लगातार निगरानी की जा रही है।

- डाॅ. एहतेशाम वकारिब, एसएसपी, जमशेदपुर