लव, ड्रग्स और 15 लाख का लेन-देन: जमशेदपुर में अपराधी मो. निजाम की हत्या की साजिश नाकाम, भाकुड़ समेत 10 गिरफ्तार
जमशेदपुर पुलिस ने अपराधी मो. निजाम की हत्या और अपहरण की बड़ी साजिश को नाकाम करते हुए कुख्यात भाकुड़ समेत 10 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। ...और पढ़ें

जमशेदपुर में एसएसपी कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में जानकारी देते सिटी एसपी ललित मीणा।
HighLights
पुलिस ने मो. निजाम की हत्या की साजिश नाकाम की।
15 लाख, प्रेम प्रसंग और रंजिश मुख्य कारण थे।
रेलवे पुल के पास रची जा रही थी साजिश
प्रेमिका से शादी और 15 लाख के विवाद ने रची खूनी साजिश
पुलिस जांच में सामने आया कि गिरोह का मुख्य निशाना अपराधी मो. निजाम था। इस साजिश के पीछे तीन मुख्य कारण थे:
- 15 लाख रुपये का लेन-देन: भाकुड़ और निजाम के बीच 15 से 16 लाख रुपये का पुराना विवाद चल रहा था।
- प्रेम प्रसंग व रंजिश: भाकुड़ के जेल में रहने के दौरान उसकी प्रेमिका निखत परवीन ने मो. निजाम से शादी कर ली थी, जिसे भाकुड़ अपनी बेइज्जती मान रहा था।
- पारिवारिक रंजिश: गिरफ्तार आरोपी शहजादा (जो निजाम का भांजा है) निखत की बेटी कशिश से शादी करना चाहता था, लेकिन निजाम ने उसकी शादी कहीं और करा दी। जेल में धमकी मिलने के बाद शहजादा भी भाकुड़ के गिरोह में शामिल हो गया।
19 जुलाई की फायरिंग से भी जुड़ रहे हैं तार
पुलिस को आशंका है कि 19 जुलाई को जुगसलाई में हुई फायरिंग की घटना में भी इसी गिरोह का हाथ था। बरामद हथियारों का मिलान घटनास्थल से मिले खोखे से कराया जा रहा है।
कुख्यात भाकुड़ पर हत्या, रंगदारी और आर्म्स एक्ट जैसे कई संगीन मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस अब इस गिरोह के हथियारों की सप्लाई चेन और ब्राउन शुगर तस्करी के पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है।