विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म: अदालत के आदेश पर जमशेदपुर में महाराष्ट्र के छह लोगों पर प्राथमिकी दर्ज

Published: Tue, 27 Oct 2026 12:04 AM (IST)

जमशेदपुर के टेल्को में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। अदालत के आदेश पर ...और पढ़ें

सभी आरोपी महाराष्ट्र के बीड जिले के शिवाजीनगर थाना क्षेत्र स्थित शिव नगर, हनुमान चौक के निवासी हैं।

सभी आरोपी महाराष्ट्र के बीड जिले के शिवाजीनगर थाना क्षेत्र स्थित शिव नगर, हनुमान चौक के निवासी हैं।

HighLights

  1. अदालत के निर्देश पर छह आरोपियों पर FIR।

  2. महाराष्ट्र के बीड जिले के निवासी हैं आरोपी।

जासं, जमशेदपुर। शहर में महिलाओं के खिलाफ अपराध से जुड़े मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला जमशेदपुर के टेल्को थाना क्षेत्र अंतर्गत बारीनगर से सामने आया है। 

 
20 वर्षीय युवती ने महाराष्ट्र के एक युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर अदालत के हस्तक्षेप के बाद टेल्को पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
 
इस मामले में मुख्य आरोपी यासिर खान, साकित खान, उनके पिता नासिर खान, मां, और उनके साथी सोमनाथ सोनी व मुजाहिद को नामजद किया गया है। 
 
सभी आरोपी महाराष्ट्र के बीड जिले के शिवाजीनगर थाना क्षेत्र स्थित शिव नगर, हनुमान चौक के निवासी हैं।
 

सोशल मीडिया पर हुई थी पहली पहचान 

पीड़िता ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि 1 मार्च 2026 को सोशल मीडिया (इंटरनेट मीडिया) के जरिए उसकी पहचान आरोपी युवक से हुई थी। 
 
इसके बाद दोनों के बीच मोबाइल पर बातें होने लगीं। आरोप है कि कुछ समय बाद युवक उसे अश्लील तस्वीरें भेजने लगा।
 
पीड़िता के विरोध करने पर आरोपी ने उससे शादी करने का वादा किया और भरोसे में लेकर लगातार उसके साथ दुष्कर्म करता रहा।
 

शादी का दबाव बनाने पर मुकरा आरोपी 

जब युवती ने उस पर शादी करने का दबाव बनाया, तो आरोपी धीरे-धीरे दूरी बनाने लगा। आरोप है कि 25 अक्टूबर को उसने शादी करने से साफ इनकार कर दिया। 
 
आरोपी के मना करने पर पीड़िता ने न्याय के लिए अदालत का दरवाजा खटखटाया। अदालत के निर्देश पर टेल्को थाने में आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया गया।
 
टेल्को थाना प्रभारी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए इसकी जांच की जिम्मेदारी एएसआई मो. सलीम आलम को सौंपी है।
 
पुलिस का कहना है कि दर्ज प्राथमिकी के आधार पर जांच की जा रही है और तथ्यों के सत्यापन के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।