आजाद हिंद एक्सप्रेस 6 घंटे लेट... जमशेदपुर में आंदोलन के बाद भी नहीं रुकी लापरवाही, देरी से पहुंची 18 ट्रेनें
जमशेदपुर में विधायक सरयू राय के विरोध के बावजूद ट्रेनों की लेटलतीफी जारी है। शुक्रवार को पुणे से हावड़ा जाने वाली आजाद हिंद एक्सप्रेस छह घंटे देरी से ...और पढ़ें
-1776502110881_m.webp)
जमशेदपुर में तेजी से पहुंची 18 ट्रेनें। फाइल फोटो

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददादा, जमशेदपुर। विधायक सरयू राय के विरोध व धरना प्रदर्शन के बावजूद ट्रेनों की लेटलतीफी लगातार जारी है। शुक्रवार को पुणे से चलकर हावड़ा को जाने वाली 12129 आजाद हिंद एक्सप्रेस छह घंटे, जबकि 18 ट्रेनें लेट रही।
टाटानगर से होकर गुजरने वाली लगभग एक दर्जन ट्रेनें शुक्रवार को देर से पहुंची। इसमें कुछ ट्रेनें न्यूनतम एक घंटे तो कुछ ट्रेनें छह घंटे तक विलंब रही। इसमें योग नगरी ऋषिकेश से चलकर पुरी को जाने वाली 18478 कलिंग उत्कल एक्सप्रेस तीन घंटे 49 मिनट की देरी से रात नौ बजकर 34 मिनट पर टाटानगर पहुंची।
नोट: उपरोक्त सभी ट्रेनें टाटानगर (टाटा) स्टेशन पर विलंब से पहुंची हैं। यात्रा से पहले IRCTC ऐप या वेबसाइट पर नवीनतम स्टेटस चेक करें।