Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jharkhand Election 2024: झारखंड में कांग्रेस का बड़ा एक्शन, तीन दिग्गज नेता 6 साल के लिए निष्कासित

    Updated: Sun, 03 Nov 2024 07:48 PM (IST)

    झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने निर्देशानुसार देवेन्द्र सिंह बिट्टू मुनेश्वर उरांव एवं इसराफिल अंसारी को भारतीय राष्ट्रीय क ...और पढ़ें

    कांग्रेस नेता राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे (जागरण)
    कांग्रेस नेता राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे (जागरण)

    जागरण संवाददाता, रांची। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने निर्देशानुसार देवेन्द्र सिंह बिट्टू, मुनेश्वर उरांव एवं इसराफिल अंसारी को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से छह वर्षों के लिए निष्कासित किया है।

    अनुशासन तोड़ने पर कार्रवाई

    उक्त आशय की जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के चेयरमैन सतीश पाल मुंजनी ने बताया कि विधानसभा चुनाव 2024 में 73-मनिका विधानसभा क्षेत्र से मुनेश्वर उरांव, 34-गोमिया विधानसभा क्षेत्र से इसराफिल अंसारी एवं 75-पांकी विधानसभा क्षेत्र से देवेन्द्र सिंह बिट्टू ने कांग्रेस पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ मैदान में उतरकर अनुशासन तोड़ा है। यह भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के संविधान के अनुशासनात्मक नियम के क्रमांक 4 का प्रत्यक्ष रूप से उल्लंघन है।

    खबर अपडेट की जा रही है....