विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 25, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सहारा समूह को हेमंत सरकार ने दी फाइनल चेतावनी, कहा- 15 दिन में 400 करोड़ लौटाओ नहीं तो...

Published: Sat, 25 Jan 2025 03:33 PM (IST)

Jharkhand News सहारा समूह के निवेशकों के लिए बड़ी खबर है। झारखंड सरकार ने समूह को 15 दिनों के अंदर ...और पढ़ें

सहारा समूह को मिल गई चेतावनी। फाइल फ़ोटो
सहारा समूह को मिल गई चेतावनी। फाइल फ़ोटो

HighLights

  1. निवेशकों का वापस करें 400 करोड़ नहीं तो निदेशकों की होगी गिरफ्तारी
  2. डीजीपी अनुराग गुप्ता ने सहारा समूह के लीगल विभाग के साथ बैठक कर दी चेतावनी

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर। झारखंड में सहारा समूह के जितने भी निवेशक हैं उनका (अब तक क्लेम की गई राशि) 400 करोड़ रुपये 15 दिन में वापस करें। अगर पैसा नहीं लौटाया जाता है तो झारखंड सरकार समूह के निदेशकों के खिलाफ गिरफ्तारी की कार्रवाई शुरू करेगी।

झारखंड के पुलिस महानिदेशक अनुराग गुप्ता ने सहारा इंडिया के लीगल टीम को यह अल्टीमेटम दिया है। विश्व भारती जनसेवा संस्थान के साथ रांची स्थित पुलिस मुख्यालय में पुलिस महानिदेशक व सहारा इंडिया के लीगल टीम की बैठक हुई।

इस दौरान लीगल टीम ने मांग की कि झारखंड में उनके जितने भी ऑफिस सील किए गए हैं उसे खोला जाए। इस पर पुलिस महानिदेशक ने उनकी मांग को अस्वीकृत कर दिया।

डीजीपी ने कहा- पैसा नहीं लौटाने पर होगी गिरफ्तारी

  • डीजीपी ने कहा कि दिल्ली हाईकोर्ट के रोक के आदेश के बावजूद पूरे झारखंड के अलग-अलग जिलों में सहारा इंडिया की शाखाएं संचालित थे, जहां से निवेशकों से री-सबमिशन के नाम पर पैसा लिया जा रहा है।
  • इसका पूरा प्रमाण पुलिस विभाग के पास है, इसलिए रांची स्थित जोनल कार्यालय (केवल पत्राचार के लिए) को छोड़कर कोई कार्यालय नहीं खुलने दिया जाएगा।
  • अगर कोई कार्यालय फिर से खुलता है तो कठोर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही चेतावनी दी गई कि अगर झारखंड के सभी जमाकर्ताओं का पैसा जल्द वापस नहीं किया गया तो सभी निदेशकों के खिलाफ गिरफ्तारी की कार्रवाई की जाएगी।
  • इस पर लीगल टीम ने 15 दिनों का समय मांगा ताकि कुछ सकारात्मक पहल की जा सके। इस बैठक में विश्व भारती जनसेवा संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष जनार्दन मिश्रा,राष्ट्रीय सचिव नागेंद्र कुमार कुशवाहा, राष्ट्रीय संयुक्त सचिव अशोक कुमार राम, संतोष कुमार सहित अन्य उपस्थित थे।

4000 करोड़ से अधिक की है राशि

राष्ट्रीय सचिव नागेंद्र कुशवाहा का दावा है कि झारखंड में लगभग 30 हजार निवेशक होंगे जिनकी कुल राशि लगभग 4000 करोड़ रुपये के आसपास होगी लेकिन केवल 400 करोड़ रुपये अभी तक क्लेम किए गए हैं, जिनके दस्तावेज हमारे पास हैं जबकि अब भी अधिकतर निवेशकों ने अपनी राशि के लिए क्लेम नहीं किया है।

सुब्रत राय का निधन

बता दें कि सहारा इंडिया सुप्रीमो सुब्रत राय का निधन हो चुका है। उनकी मृत्यु कार्डियोरेस्पिरेटरी अरेस्ट के कारण साल 2023 में हुई थी। जब उनका निधन हुआ, तब वे 75 साल के थे।

डॉक्टरों ने बताया था कि वह उच्च रक्तचाप और मधुमेह रोग से लंबे समय से जूझ रहे थे। सुब्रत राय बिहार के अररिया में अपने नाना के यहां जन्मे थे। वह आखिरी बार साल 1999 में अररिया गए थे।

यह भी पढ़ें-

Subrata Roy Died: सुब्रत राय का बिहार में है ननिहाल, नाना के घर पर जन्मे-पढ़े और इस नाम से पुकारते थे स्वजन

बिहार में जन्मे, गोरखपुर से इंजीनियरिंग की; चिटफंड कंपनी से विशाल साम्राज्य की स्थापना और अंतिम सांस तक अधूरा रह गया यह सपना

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।