झारखंड में संपत्ति के लालच में भतीजा बना हैवान; सांप मारने के बहाने चाची की काट दी जीभ
चाकुलिया थाना क्षेत्र के आमडांगरा गांव में संपत्ति विवाद को लेकर एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। भतीजे रूपचांद मांडी ने अपनी 64 वर्षीय चाची मोनी मां ...और पढ़ें

चाकुलिया थाना में शिकायत दर्ज कराते पीडि़ता के परिजन।
HighLights
भतीजे ने संपत्ति हड़पने के लिए चाची पर हमला किया।
पीड़ित पति ने आरोपी भतीजे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई।
सांप निकालने के बहाने किया हमला
झाड़ग्राम जिला अस्पताल रेफर कर दिया
वारदात के पीछे की खौफनाक साजिश
ग्रामीणों के अनुसार, यह हमला महज आवेश का परिणाम नहीं बल्कि एक सोची-समझी साजिश थी। कुंवर मांडी और मोनी मांडी की तीन बेटियां हैं, जिनकी शादी हो चुकी है, उनका कोई बेटा नहीं है। वहीं कुंवर के भाई मंगल मांडी के चार बेटे हैं।
आरोप है कि रूपचांद मांडी ने योजना बनाई थी कि वह चाची की हत्या कर देगा और इसका शक चाचा कुंवर मांडी पर जाएगा। उसका मानना था कि चाचा हत्या के आरोप में जेल चले जाएंगे, जिसके बाद पूरी संपत्ति पर उसका कब्जा हो जाएगा।
खबरें और भी
कुंवर मांडी के बयान पर आरोपी रूपचांद मांडी के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है।
संतोष कुमार, थाना प्रभारी चाकुलिया