Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jharkhand News: 'कांग्रेस ने हमेशा ओबीसी को...', खरगे की पार्टी पर आगबबूला हुआ यह दिग्गज नेता; जमकर सुनाया

    Updated: Sun, 10 Mar 2024 12:18 PM (IST)

    Jharkhand Politics झारखंड में लोकसभा चुनाव से पहले एक बार फिर से सियासत गरमा गई है। भाजपा ने ओबीसी दांव खेलना शुरू कर दिया है। भाजपा नेता अमर बाउरी ने ...और पढ़ें

    झारखंड भाजपा ने कांग्रेस पर बोला हमला (जागरण)
    झारखंड भाजपा ने कांग्रेस पर बोला हमला (जागरण)

    HighLights

    1. बीजेपी नेता ने कहा कि मोदी सरकार के कार्यकाल में पिछड़ा वर्ग को मिला बढ़ावा
    2. झारखंड के भुइयांडीह में ओबीसी मोर्चा के सामाजिक सम्मेलन का आयोजन किया गया

    जागरण संवाददाता, जमशेदपुर। Jharkhand News: भाजपा (BJP) जमशेदपुर महानगर के तत्वावधान में शनिवार को भुइयांडीह स्थित बाबुडीह छठ घाट में ओबीसी (OBC) मोर्चा का सामाजिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी ने कहा कि पिछले 10 वर्षों के मोदी सरकार के कार्यकाल में अन्य पिछड़ा वर्ग के सामाजिक और आर्थिक विकास को निरंतर बढ़ावा मिला है।

    अमर बाउरी ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    2014 में प्रधानमंत्री बनते ही नरेंद्र मोदी ने वर्षों से काग्रेसी उपेक्षा के शिकार ओबीसी समाज के मान-सम्मान और समग्र उत्थान का जो संकल्प लिया, वह आज चरितार्थ हो रहा है। मोदी सरकार ने अन्य पिछड़ा वर्ग के सामाजिक और आर्थिक विकास को बढ़ावा देकर राष्ट्र के निर्माण में उनका उचित स्थान सुनिश्चित करने के उदेश्य से कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं।

    कांग्रेस के दशकों साल के शासन में ओबीसी समाज का कभी भला नहीं हुआ। कांग्रेस ने कभी ओबीसी समाज के लिए काम नहीं किया। कांग्रेस ने हमेशा ओबीसी समाज को प्रताड़ित और अपमानित किया है। जबकि भाजपा ने ओबीसी समाज को सम्मान देकर उनके सर्वांगीण विकास की चिंता की है।

    झारखंड बीजेपी प्रदेश प्रभारी ने बोला हमला

    झारखंड प्रदेश प्रभारी अरुण शंकर प्रसाद ने ओबीसी समाज के लिए मोदी सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने जननायक कर्पूरी ठाकुर एवं चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न देकर ओबीसी समाज के नायकों का सम्मान किया जबकि पूर्व की कांग्रेस एवं उनकी सहयोगी दलों की सरकारों ने इस पर सोचा तक नहीं।

    खबरें और भी

    वहीं, मोर्चा के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष अमरदीप यादव ने कहा कि ओबीसी समाज भाजपा की विचारधारा से जुड़कर एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नीतियों में आस्था रखते हुए उनके हाथों को मजबूत करने का काम कर रहा है।

    प्रदेश मंत्री सह जमशेदपुर लोकसभा के संयोजक नंदजी प्रसाद ने कहा कि विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने पांरपरिक कारीगरों और शिल्पकारों को सशक्त बनाने के लिए पीएम विश्वकर्मा योजना की शुरूआत की।

    भाजपा के 85 से अधिक सांसद ओबीसी समाज से

    भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने कहा कि भारत की संसद में भाजपा के 85 से अधिक सांसद ओबीसी वर्ग से आते है। आजादी के बाद पहली बार किसी सरकार ने 27 ओबीसी सांसदो को केंद्रीय कैबिनेट में जगह दी है।

    इतना ही नहीं प्रदेश सरकारों में भी मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री एवं मंत्री पद पर ओबीसी वर्ग का नेतृत्व बढ़ रहा है। बीजेपी के देश में 365 ओबीसी विधानसभा सदस्य है। 65 ओबीसी विधान परिषद सदस्य है। सामाजिक सम्मेलन में झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी, बिहार के खजौली विधानसभा के विधायक अरुण शंकर प्रसाद एवं ओबीसी मोर्चा के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष अमरदीप यादव, प्रदेश मंत्री सह जमशेदपुर लोकसभा के संयोजक नंदजी प्रसाद, भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा समेत अन्य मौजूद थे।

    यह भी पढ़ें

    Jharkhand News: झारखंड के 6 नेताओं को मिली Z+ Security, मिलेंगी ये सुविधाएं, एम एस धोनी को दूसरे स्तर की सुरक्षा

    Jharkhand News: क्या झामुमो के 'चक्रव्यूह' में फंस जाएगी BJP ? इन 3 मुद्दों के सहारे दिल्ली पहुंचने का प्लान