झारखंड में राज्यसभा चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज, प्रदीप बलमुचू ने JMM से की तत्काल सीट बंटवारे की मांग
राज्यसभा चुनाव की तारीखों के एलान के बाद झारखंड में दो सीटों पर सियासी हलचल तेज हो गई है। ...और पढ़ें

डॉ. प्रदीप कुमार बलमुचू। (फाइल फोटो)
HighLights
राज्यसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा, सियासी हलचल तेज।
झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों पर होंगे चुनाव।
प्रदीप बलमुचू ने कांग्रेस के लिए एक सीट का दावा किया।
जागरण संवाददाता, घाटशिला। राज्यसभा के चुनाव के तारीखों का एलान चुनाव आयोग ने कर दिया है। इसके साथ ही राजनीतिक हलचल तेज हो गई।
झारखंड में भी दो सीट पर चुनाव होंगे। ऐसे में झारखंड की राजनीति में इसको लेकर तैयारी भी शुरू हो गई। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा के पूर्व सदस्य डॉ. प्रदीप कुमार बलमुचू ने कहा की चुनाव तारीखों के एलान के बाद झामुमो को भी अब जल्द घोषणा कर देना चाहिए।
कांग्रेस को जो सीट है उसे दे देना चाहिए ताकि कांग्रेस तैयारी कर सके। दो में एक सीट पर कांग्रेस का स्वभाविक दावा बनता है।
इसमें किंतु परंतु वाली कोई बात रहनी ही चाहिए। अगर झामुमो सीट शेयरिंग में देरी करती है तो फिर लोग सोचने में ये मजबूर होंगे की दाल में कुछ काला है।
इसलिए गठबंधन के मजबूती को ले झामुमो को आगे बढ़कर इसकी घोषणा करनी चाहिए। झारखंड में नेतृत्व झामुमो कर रहा है। राज्यसभा में कांग्रेस को मजबूत बनाने के लिए उसे सोचना चाहिए।
यह भी पढ़ें- झारखंड राज्यसभा चुनाव: 2 सीटों पर सियासी घमासान, JMM-कांग्रेस तालमेल पर नजरें; BJP भी जोड़-तोड़ में एक्टिव
यह भी पढ़ें- झारखंड राज्यसभा चुनाव में बड़ा Twist! निर्दलीय उतर सकते हैं परिमल नथवाणी, BJP से समर्थन के संकेत